Home पोल्ट्री Egg Production: सफेद और भूरे दोनों ही अंडे की क्वालिटी होती है एक बराबर, दोनों हैल्थ के लिए हैं बेहतर
पोल्ट्री

Egg Production: सफेद और भूरे दोनों ही अंडे की क्वालिटी होती है एक बराबर, दोनों हैल्थ के लिए हैं बेहतर

नई दिल्ली. अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा सोर्स होता है. हर रोज अंडे का सेवन करने के कई फायदे हैं. अंडों को बढ़ावा देने वाली संस्था नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी का कहना है कि संडे हो या मंड रोज खाने चाहिए अंडे. अंडा खाने से लोग खुद को हैल्दी रख सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो अंडा खाएं. क्योंकि अंडा खाने से शरीर को ज्यादा कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ती है. पेट भरा भरा लगता है यानि भूख कम लगती है.

एक ओर जहां अंडे को लेकर वेज और नॉनवेज की बहस है तो वहीं दूसरी ओर अंडे को लेकर ये भी बहस है कि मर्गी का कौन सा अंडा बेहतर है, व्हाइट या ब्राउन. नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी का कहना है कि अंडा दोनों ही अच्छा है. दों तरह का अंडा हैल्दी होता है. उसमें बराबर न्यूट्रीशियन होता है और दोनों की क्वालिटी भी सेम है. ये अलग बात है कि ब्राउन अंडा व्हाइट अंडे के मुकाबले ज्यादा महंगा बिकता है. जहां व्हाइट अंडा 6 से 8 रुपए में मिल जाता है तो वहीं ब्राउन अंडा 15 रुपए से भी महंगा मिलता है.

ये अहम बातें भी जानें
आपको बता दें कि व्हाइट, लेहमैन व्हाइट, बोवंच व्हाइट, निकचिक, हाय सेक्स व्हाइट, सीवियर व्हाइट, जैसे कुछ सफेद अंडे देने वाली मुर्गियां हैं.

किसानों ने आज हाई लाइन जैसे पक्षियों का पालन भी शुरू किया है, जिससे अच्छी इनकम हो रही है.

दो तरीके की मुर्गी होती हैं. सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है. इसके अंडे के खोल का रंग सफेद होता है.

भूरा अंडा देने वाली मुर्गी: भूरे रंग का अंडा देने वाली मुर्गी में आजकल ईसा ब्राउन, हाय सेक्स ब्राउन, लेमन ब्राउन, गोल्ड लाइन बेबीलोन, हार्वर्ड ब्राउन आदि शामिल हैं.

भूरा अंडा देने वाली मुर्गियां सफेद अंडा देने वाली मुर्गियों की तुलना में कुछ बड़ी होती हैं. ये मुर्गियां अधिक खाना खाती हैं.

अन्य लेयिंग ब्रीड की तुलना में यह बड़े अंडे देती हैं. इनके अंडों का खोल भूरे रंग का होता है.

ढाई सौ अंडे तक देती हैं मुर्गी: पोल्ट्री में कई नस्लें ऐसी है, जो अच्छे अंडे देती हैं. दाओथिगीर मुर्गी एक मजबूत और अच्छी नस्ल है, जो मांस और अंडे दोनों के लिए बेहतर है.

ये बैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए एक अच्छी पसंद है. दाओथिगीर मुर्गियां एक अच्छी अंडा उत्पादक हैं. एक साल में करीब 230-240 अंडे दे सकती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...