Home डेयरी Dairy: गाय-भैंस का सही डाइट प्लान अपनाएं तो मिलेगा ज्यादा दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy: गाय-भैंस का सही डाइट प्लान अपनाएं तो मिलेगा ज्यादा दूध उत्पादन

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में सबसे जरूरी ये है कि पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करता रहे. क्योंकि पशु अगर क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं करता तो इससे डेयरी फार्मर को नुकसान होता है. एक नुकसान तो दूध उत्पादन कम होने की वजह से होता है और दूसरा नुकसान चारे पर आने वाले खर्च की वजह से होता है. क्योंकि पशु को जितना दूध का उत्पादन करना चाहिए वह नहीं कर रहा है और इसलिए यह नुकसान होना तय है. इस नुकसान से बचने के लिए पशु का सही डाइट प्लान अपनाना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि यदि डेयरी फार्म में 20 से 25 की संख्या में गाय भैंस है और एक दो गाय भैंस का उत्पादन प्रभावित होता है तो डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में इतना ज्यादा असर नहीं पड़ता लेकिन ज्यादा संख्या में भैंस या गाय दूध का उत्पादन कम करने लगे तो फिर डेयरी फार्मिंग में नुकसान हो जाता है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि 10 लीटर दूध के लिए पशु को कितना दाना मिश्रण खिलाएं, उन्हें कितना हरा चार दें. पानी कितना पिलाएं और मिनरल मिक्सचर आदि कितना दें. क्योंकि इन चीजों की मात्रा कम हो जाने से पशु का दूध उत्पादन घट सकता है.

पशु को क्या-क्या खिलाएं
नियम ये है कि एक लीटर दूध पर 400 से 500 ग्राम दाना मिश्रण पशु को जरुर खिलाना चाहिए.

दाना कंस्ट्रेट चार-पांच किलो में आप मक्का 2 किलो इस्तेमाल करें. सरसों की खाली या सोया खली 1 किलो इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन चीजों के साथ चोकर भी जरूरत होगी. पशु को दिनभर में 1 किलो चोकर खिलाना न भूलें.

पशु को 4 से 5 किलो सूखा चारा खिलाएं और 50 से 60 ग्राम मिनरल मिक्सचर दें.

हरे चारे के तौर पर 15 से 20 किलो बरसीम, ज्वार और मक्का को खिलाना बेहतर माना जाता है.

पशु को पानी की भी जरूरत होती है. क्योंकि दूध में 80 फीसद तक पानी होता है. इसलिए 60 से 80 लीटर पानी जरूर पिलाएं.

खिलाने के तरीके की बात की जाए तो दिन में दो से तीन बार में सारी चीज खिलाएं. समय पर पानी दें.

एक बात का ख्याल रखें कि पशु को जो कुछ भी खाने—पीने के लिए दें उसमें साफ बर्तन का इस्तेमाल करें.

निष्कर्ष
इस तरीके से अगर आप पशु का डाइट प्लान तैयार करते हैं और उसको अंजाम भी देते हैं तो फिर दूध उत्पादन बेहतर मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...