Home पशुपालन Dairy Animal: गाय-भैंस दूध से भर देंगी बाल्टी, यहां पढ़ें कैसे तैयार करना है दूध बढ़ाने वाला सुपर फूड
पशुपालन

Dairy Animal: गाय-भैंस दूध से भर देंगी बाल्टी, यहां पढ़ें कैसे तैयार करना है दूध बढ़ाने वाला सुपर फूड

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गाय-भैंस या बकरी का दूध बढ़ाने का फार्मूला आप जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. हम आपको एक ऐसे फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गारंटी से पशु का दूध बढ़ेगा. इसे देने के बाद आप गाय-भैंस का दूध निकालते निकालते थक जाएंगे और दूध की बाल्टी भर जाएगी. आमतौर पर पशुपालकों के मन में यह सवाल रहता है की डिलीवरी के बाद पशु को ऐसा क्या दें, जिससे उनका मैला आसानी से निकल जाए और पशु दूध का उत्पादन करने लगे. क्योंकि इसके बिना पशु पीक पर नहीं आ पाता है. यहां हम आपको जो फार्मूला बताने जा रहे हैं ये न सिर्फ पशु का मैला साफ करने में मददगार साबित होगा बल्कि दूध उत्पादन बढ़ाने में भी बेहद ही मददगार होगा.

हम जिस फार्मूले आगे बताने वाले हैं, ये दूध बढ़ाने वाला सबसे सुपर फूड है. इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व हैं जो पशु के शरीर में कमजोरी को भी दूर करने में मददगार साबित होगा. कुछ दिनों तक इसे दें और जैसे-जैसे पशु इसे खाएगा, दूध उत्पादन बढ़ने लगेगा.

इस तरह तैयार करें सुपर फूड
इसके लिए सबसे पहले आपको आधा किलो गेहूं का दलिया लेना है. इसमें 500 ग्राम गुड़ को भी मिल लेना हैं. सबसे पहले आप तीन लीटर पानी के अंदर गुड़ का शरबत बना लें. जब गुड़ का शरबत अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसी के अंदर आधा किलो गेहूं का दलिया मिक्स कर दें. फिर इसी में 50 ग्राम मेथी दाना भी शामिल कर दें और 100 ग्राम नारियल का बुरादा भी डाल दें. इसके बाद 50 ग्राम जीरा, 250 ग्राम अजवाइन भी इसके अंदर मिलाना है. इन चीजों को मिलाने के बाद काफी देर तक पकाना है. जब उसमें डाला गया पानी सूखने लगे और सभी मिश्रण हलवे के रूप में हो जाए तो इसे पशु को खिलाया जा सकता है.

दो टाइम पशु को खिलाएं
इस पूरे मिश्रण को पशु को सुबह और शाम दोनों वक्त खिलाना है. अभी जो हमने आपको मात्रा बताई है, वो एक समय की खुराक का है. इसी तरीके से आप शाम के लिए भी हलवा तैयार कर लें और पशु को खिलाएं. दिन में दो बार इस चीज को पशु को खिलाना है. इससे दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ेगा. आप गाय-भैंस बकरी सभी को खिला सकते हैं. हालांकि जब बकरी को खिलाएं तो बाकी सारी चीजों की मात्रा को आधा कर लेना है. अगर गर्मी का मौसम है तो 3 से 4 दिन तक इस चीज को पशुओं खिलाएं. वही सर्दी के मौसम में एक हफ्ते तक इस चीज को खिलाना है. इससे गारंटी के साथ दूध उत्पादन बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...