Home डेयरी Dairy: पशुपालन करके कमा सकते हैं दो लाख रुपए महीना, यहां जानें कैसे
डेयरी

Dairy: पशुपालन करके कमा सकते हैं दो लाख रुपए महीना, यहां जानें कैसे

langda bukhar kya hota hai
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन करके कोई भी अपनी इनकम को बढ़ा सकता है. सरकार भी चाहती है कि पशुपालन के जरिए किसानों की आमदनी को दोगुना कर दिया जाए. इसलिए कृषि पर निर्भर रहने वाले किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. जिन किसानों के पास बजट की कमी है, उन्हें लोन और सब्सिडी मुहैया करा कर पशुपालन करने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें की जा रही हैं. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं अगर कोई बेरोजगार पशुपालन में हाथ आजमाए तो वह अपने लिए एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकता है.

दूध की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ रही है. भारत दुनिया में नंबर वन दूध उत्पादक देश है और बावजूद इसके सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कोई पशुपालक अच्छे ढंग से पशुपालन करे तो महीने में 2 लाख रुपए तो आसानी के साथ कमा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है तो इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कैसे 2 लाख रुपए महीना आप पशुपालन करके ही कमा सकते हैं.

15 गायों से होगी कितनी कमाई
मान लेते हैं कि आपके पास पशुओं को रखने की जगह मौजूद है तो आप स्थाई पशुशाला बनाकर पशुपालन शुरू करके डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं. यदि आप 15 गायों को पालते हैं और एक गाय हर दिन में 24 लीटर दूध देती है यानी 12 लीटर सुबह में 12 लीटर शाम में तो इससे आपकी अच्छी खासी कमाई हो सकती है. 24 लीटर दूध देने वाली 15 गाय अगर आप पाल लेते हैं तो हर दिन 360 किलो दूध आपको मिलेगा. इतनी मात्रा में दूध को डेयरी कंपनियों को बेच सकते हैं. अमूल जैसी बड़ी कंपनी आसानी से आपसे दूध को खरीद लेती है.

यहां पढ़ें कमाई का गणित
अगर आपको 35 प्रति लीटर के हिसाब से भी दूध का दाम मिलता है तो 1 दिन की कमाई 12600 रुपए होगी. जबकि दूध का दाम इसे कहीं ज्यादा मिलता है. वहीं 35 रुपए ​केजी दूध के हिसाब से महीने की कमाई 3 लाख 78 हजार रुपए की कमाई होगी लेकिन पशुपालन में खर्च भी करना पड़ता है. यह खर्च 3 लाख 78 हजार रुपए में से ही करना पड़ेगा. अगर मोटे तौर पर खर्च को निकाल दिया जाए तो 1 महीने का खर्च 1 लाख 50 हजार रुपए होगा. 3 लाख 78 हजार में से 1 लाख 50 हजार रुपए को घटा दिया जाए तो शुद्ध बचत 2 लाख 28 हजार रुपए होगी. यानी आप 15 गायों को पालकर 2 लाख 28 हजार रुपए महीना शुद्ध बचत कर सकते हैं. इसलिए पशुपालन करके आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं. यही वजह है कि सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...