Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में मुर्गियों के शेड में ये दो काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर्स
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों के शेड में ये दो काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर्स

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में गर्मी के दिनों में कुछ अहम बदलाव करने की जरूरत होती है. जिससे मुर्गियों को गर्मियों से बचाया जा सकता है और मुर्गी पालन में नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है. जिस तरह से गर्मी के मौसम में आम इंसानों को परेशानी होती है. पशुपालन में पशुओं को दिक्कत होती है ठीक उसी तरीके से मुर्गियों को भी होती है. इसलिए उनके लिए भी ऐसा माहौल देने की जरूरत होती है, जिससे मुर्गियां गर्मी को आसानी से सहन कर सकें और उनमें मृत्यु दर नहीं दिखाई दे, वरना पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मुर्गियों को ताजा और ठंडा पानी पिलाना चाहिए. क्योंकि पानी गर्म पीने से मुर्गियों को कई तरह की दिक्कत हो सकती है. वहीं गर्म पानी मुर्गियां पीना भी पसंद नहीं करती हैं. इसके अलावा भी कई बातों का ध्यान देना होता है. उसी में से एक अहम चीज के बारे में जानकारी हम यहां जानकारी देने जा रहे हैं.

हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए करें ये काम
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग के काम में फार्म के अंदर वेंटिलेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. फार्म के अंदर जितनी भी जाली या वेंटिलेशन के लिए जो भी रास्ते बनाए गए हैं, उसमें एक काम करना बेहद जरूरी होता है. मान लीजिए कि आपने सारी जाली और वेंटीलेशन के तमाम रास्तों को ठंड के दौरान पर्दे ढका था तो तो अब उन्हें खोल दें. एक तरफ से इनको खोलना चाहिए. ये इसलिए जरूरी है, क्योंकि एक तरफ से हवा फॉर्म के अंदर इंटर करेगी और दूसरी तरफ से बाहर निकल जाएगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो फार्म के अंदर का टेंपरेचर और ज्यादा गर्म हो जाएगा. इसके चलते मुर्गियों में हीट स्ट्रोक का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.

शेड पर डाल दें पराली
सिर्फ पशुपालन में ही पंखा या फिर कूलर की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती बल्कि मुर्गी पालन में भी पंखा या कूलर की व्यवस्था की जाती है. इससे मुर्गियों को अंदर के टेंपरेचर से राहत मिलती है और वह खुद को ठंडा महसूस करती हैं. इसके अलावा शेड के अंदर का टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तब उसको मेंटेन करने की जरूरत होती है. इसको मेंटेन करने के लिए शेड के ऊपर के हिस्से पर पराली या कोई ऐसा वेस्ट सामान जिसका कोई काम नहीं है वह डाल सकते हैं. इसके बाद उसपर पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं. जिससे कि अंदर का टेंपरेचर मेंटेन रहेगा. इससे मुर्गियों को राहत मिलेगी और उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...