Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों के लिए घर पर इस तरह तैयार करें मक्का का फीड, तेजी से होगी ग्रोथ, मिलेगा अच्छा मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों के लिए घर पर इस तरह तैयार करें मक्का का फीड, तेजी से होगी ग्रोथ, मिलेगा अच्छा मुनाफा

जब पूरी जानकारी होगी तो नुकसान का चांसेज कम होगा और इससे मुनाफा ज्यादा होगा. इसलिए अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो जरूरी है कि मछली को खाना खिलाया जाता है उसकी जानकारी तो कम से कम कर लें.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में मछलियों को घर का बना फीड अगर खिलाया जाए तो यह सस्ता पड़ता है और इससे फिश फार्मिंग की लागत में कमी आती है. हालांकि इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि घर का बना फीड उन्हीं मछलियों को खिलाया जाना चाहिए जो इसे खाती हों. दूसरी मछलियां जो कंपनियों के फ्लोटिंग फीड पर ही अच्छा रिजल्ट देती हैं उन्हें घर का बना हुआ फीड नहीं खिलाना चाहिए. अगर आप मछलियों को घर का बना फीड खिलाना चाहते हैं तो आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि फीड कैसे तैयार करें. आप मक्के से फीड को तैयार कर सकते हैं.

क्योंकि मकई के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो मछलियों को चाहिए होते हैं. इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से लेकर तमाम जरूरी चीज है, इससे मछलियों की ग्रोथ अच्छी होती है. उनकी पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है और वो इससे तेजी से ग्रोथ हासिल करती हैं. वहीं हार्वेस्टिंग के वक्त अच्छा उत्पादन मिलता है.

कैसे तैयार करना चाहिए चारा
आपको बता दें कि मक्का मछलियों के लिए सस्ता फीड है लेकिन उसे तैयार करना भी जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कई लोग मक्का खरीद तो लेते हैं लेकिन उससे गलत तरीके से फीड तैयार करते हैं. जिससे आधा चारा तालाब में रह जाता है और मछलियों को सही पोषण नहीं मिल पाता है. इससे न तो मछली जल्दी बढ़ती हैं और न ही आपको फायदा मिलता है. इसलिए सही तरीका जानना बेहद ही जरूरी है कि कैसे फीड तैयार किया जाए और उसको खाकर मछलियां कैसे ग्रोथ हासिल करें और फिर उत्पादन ज्यादा मिले.

मक्का को इस तरह पिसवाएं
जब मक्का खरीदकर लाएं तो इसको किसी नजदीकी चक्की पर ले जाकर उसे पिसवा लें. ध्यान रहे कि इसे पूरी तरह से पाउडर नहीं बनवाना है. इसे थोड़ा मोटा और दरदरा पिसवाना चाहिए. जिससे मछलियों को खाने में आसानी हो और चारा तालाब में बर्बाद न हो. अगर मक्का बहुत बारीक पिसा होगा तो वह पानी में घुल जाएगा और मछलियों तक सही से नहीं पहुंचेगा लेकिन अगर वह थोड़ा दरदरा पिसा होगा तो मछलियां इसे आसानी से खा पाएंगी.

इस तरह तैयार करें मछलियों के लिए सस्ता फीड
मछलियों के लिए मक्का का फीड बेहद ही सस्ता पड़ता है. अगर आप पांच किलो चारा तैयार करना चाहते हैं तो 20 लीटर पानी में रात भर भिगोकर रख दें. इससे मक्का नरम हो जाएगा और मछलियों के लिए आसान चारा बन जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं इससे तालाब में वह हल्का हो जाता है और मछलियों तक आसानी पहुंचा जाता है. इसकी बर्बादी भी नहीं होती है. जिससे मछलियां उसे सही से खा पाती हैं और चारा खराब भी नहीं हो जाता है लेकिन पहले से भिगोकर रखेंगे तो मछलियों को पसंद आएगा और उनकी ग्रोथ भी तेज होगी. इसमें 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर पाउडर डाल दें. फिर इसका अगले दिन छिड़काव कर सकते हैं. जिस मछलियों बड़े चाव से खाएंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under PMMSY, the activities such as sea ranching and installation of artificial reefs are supported for the first time by the Government across entire coastline of India for enhancing the fish stocks and supporting livelihood of fishers.
मछली पालन

Fisheries: हिंद महासागर में भारत सेशेल्स गणराज्य से तालमेल कर फिशरीज सेक्टर को करेगा और मजबूत

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सेशेल्स गणराज्य जो हिंद...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

मछली पालन

Fish Farming: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में तिलापिया मछली का हो सकता है अच्छा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. तिलापिया (Tilapia) मछली अपनी तेज वृद्धि, कम लागत और पौष्टिकता...

मछली पालन

Fisheries: एक्वाकल्चर में सफल होने के लिए प्लानिंग, फंडिंग, प्रोडक्शन और मार्केटिंग है जरूरी

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) – फिशरीज़ इनोवेशन...