Home डेयरी Dairy: पशुओं को लिवर टॉनिक क्यों पिलाना चाहिए, यहां पढ़ें इसके फायदे
डेयरी

Dairy: पशुओं को लिवर टॉनिक क्यों पिलाना चाहिए, यहां पढ़ें इसके फायदे

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. क्या आपको पता है कि लिवर टॉनिक की एक बोतल आपके पशुओं की भूख प्यास और पाचन शक्ति को मजबूत कर सकती है. इससे पशुओं का दूध भी दो गुना हो जाता है, लेकिन यह तब होगा जब आपको लिवर टॉनिक देने की सही मात्रा सही तरीका और सही समय के बारे में पता होगा. इसके बिना लिवर टॉनिक देने का कोई फायदा नहीं. हालांकि आपको ये भी पता होना चाहिए कि लिवर टॉनिक का क्या फायदा होता है. क्योंकि किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले लोग उसके फायदे के बारे में जरूर जानना चाहते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि लिवर टॉनिक पशुओं के लिवर को मजबूत करने का काम करता है और लिवर के फंक्शन को बढ़ाने का भी काम करता है. लिवर टॉनिक के अंदर ईस्ट होता है जो पशुओं के पाचन शक्ति को मजबूत करने में मददगार साबित होता है इसके अंदर विटामिन भी होता है, जिससे पशुओं को विटामिन की कमी नहीं होती है. आईए जानते हैं कि लिवर टॉनिक पिलाने के क्या फायदे हैं.

ज्यादा लगती है प्यास तो पशु पीते हैं ज्यादा पानी
लिवर टॉनिक देने से पशुओं की भूख बढ़ती है. भूख बढ़ाने की वजह से पशु ज्यादा खाता है और ज्यादा दूध का उत्पादन करता है. वहीं लिवर टॉनिक देने से पशुओं की प्यास बढ़ती है. क्योंकि जब लिवर अच्छा काम करता है तो पशुओं को ज्यादा प्यास लगती है. प्यास लगने से पशु ज्यादा पानी पीता है और दूध का उत्पादन ज्यादा करता है. क्योंकि दूध के अंदर तकरीबन 80 फीसदी तक पानी ही होता है. इससे पशुओं का दूध उत्पादन 100 फीसदी तक बढ़ जाता है. लिवर टॉनिक से पशुओं के शरीर मजबूत होता है, उनका वजन बढ़ता है. वहीं उनकी पाचन शक्ति मजबूत होती है.

कब्ज और दस्त की समस्या होती है दूर
लिवर टॉनिक पशुओं को पिलाने से पशुओं को किसी तरह का स्ट्रेस नहीं होता है. जैसे आमतौर पर गर्मी में गर्मी का स्ट्रेस पशुओं को होता है. जबकि ठंड में सर्दी का स्ट्रेस होता है. बता दें कि पशुओं के स्थान बदलने से भी स्ट्रेस होता है. इन तनाव को भी कम करने में लिवर टॉनिक अहम रोल अदा करता है. लिवर टॉनिक पिलाने से पशुओं की यूनिटी मजबूत होती है. जिससे पशु को जल्दी कोई बीमारी नहीं होती है. अगर पशु बीमार नहीं होते तो इससे उनकी सेहत अच्छी रहती है और उत्पादन में बेहतर रहता है. वहीं पशुओं को अगर दस्त लग जाए यह फिर कब्ज की समस्याओं को दूर करने में भी लिवर टॉनिक से फायदा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...