Home मीट Fish Diet: क्या रोज खानी चाहिए मछली, जानिए यहां
मीट

Fish Diet: क्या रोज खानी चाहिए मछली, जानिए यहां

fish meat benefits, Fish Farming, Fish Production, Sea Foods, Fish Food in Monsoon, Fish Food in Monsoon,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. वैसे तो मछली प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स मानी जाती है, इसे खाने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है. मछली में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन डी और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं. हालांकि ज्यादा मछली खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि मछली में प्रोटीन, हाई कैलोरी और फैट से भरपूर होती है. अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादा मछली खाना स्किन कैंसर को न्योता भी दे सकता है. पिछले साल 4 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों पर हुई रिसर्च में यह बात सामने आई थी.

देखा जाए तो मछली में विटामिन वगैरह की वजह से डॉक्टर भी लोगों को सलाह देते हैं कि मछली का सेवन करें. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मछली खाने से हर इंसान में मेलानोमा लेवल बढ़ता है. यह सच है कि मछली खाने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. वातावरण मौसम मछली टाइप और पकने का तरीका पर भी ये बातें निर्भर करती हैं कि मछली खाने से फायदा होगा या फिर नुकसान होगा.

रोज मछली खाने से बचना चाहिए: डॉक्टरों के मुताबिक स्टीम वाली मछली खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि मछली को स्टीम करके खाई जाए. जबकि तली हुई मछली खाने से नुकसान भी साबित हो सकता है. तेल में मछली फ्राई करने से उसके अंदर पाई जाने वाली ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा कम हो जाती है. ऐसे में आपको एक काम जरुर कर लेना चाहिए कि हर रोज मछली खाने से बचना चाहिए. डॉक्टर भी मानते हैं कि सप्ताह में एक बार में खाना चाहिए. इससे ज्यादा आपकी स्किन खतरनाक साबित हो सकती है.

गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है: मछली एक सीफूड है. इसके खाने से पहले अच्छे से चेक कर लेना चाहिए कि वह ठीक तो है कि नहीं. ज्यादा खाने से खुजली, लाल दाग, एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती हैं. मछली खाने से शरीर में पीसीबी प्राइमरी बिलियरी चोलंगिटिस का लेवल बढ़ जाता है. इस वजह से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. भूलने की बीमारी का भी खतरा बढ़ सकता है. वैसे तो मछली एक सी फूड है लेकिन इसकी तासीर बहुत गर्म होती है. अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो आपकी स्किन के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. प्रेगनेंसी में मछली खाने से मना किया जाता है. प्रेगनेंसी के दौरान गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...