Home डेयरी Dairy Farm: गायों के लिए आ​दर्श डेयरी फार्म से मिलेगा अच्छा उत्पादन, पशु की सेहत होगी अच्छी
डेयरी

Dairy Farm: गायों के लिए आ​दर्श डेयरी फार्म से मिलेगा अच्छा उत्पादन, पशु की सेहत होगी अच्छी

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. जिस तरह से आम इंसान अपने लिए आरादायक घर बनवाते हैं. ठीक उसी तरह से पशुओं की भी जरूरत का ख्याल रखते हुए घर बनवाने की जरूरत होती है. ताकि पशु अपने आवास में सुकून के साथ रहे और उनकी सेहत अच्छी रहे. इसका फायदा ये होगा ​कि पशु सही तरह से उत्पादन करेगा और जिसके नतीजे में आपको फायदा होगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु के लिए आदर्श शेड बहुत जरूरी है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गायों के लिए एक आदर्श शेड कैसे बनाया जाए, उसकी ऊंचाई कितनी होना चाहिए.

बता दें कि शेड बनाने में पशु की तमाम जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए. शेड ऐसा बनाएं, जहां पशु आराम से रह सके. उसपर किसी भी मौसम का गलत असर न पड़े.

आदर्श पशु शेड के बारे में जानें
गायों के लिए आदर्श शेड की ऊंचाई सही होना चाहिए.

साइड की ऊंचाई 10-12 फीट होनी चाहिए.

बीच की ऊंचाई (रिज) 14-16 फीट तक रखें.

उचित ऊंचाई के फायदे
सही ऊंचाई से बेहतर वेंटिलेशन मिलेगा जिससे ताजी हवा का प्रवाह बना रहता है

कम गर्मी होगी बेहतर स्वास्थ्य रहेगा. अधिक उत्पादन मिलेगा.

हीट स्ट्रेस में कमी होगी. गायों में तापमान नियंत्रित रहता है.

नमी और गैस में कमी होगी. जैसे अमोनिया व हानिकारक गैसें कम होती है.

पशु हैल्दी रहेगा
बीमारियों की संभावना कम होती है.

अधिक दूध उत्पादन मिलता है.

ऊंचाई का उद्देश्यः
शेड के अंदर हवा का अच्छा प्रवाह, कम तापमान, कम नमी और अमोनिया गैस में कमी बनाए रखना.

शेड निर्माण के अन्य महत्वपूर्ण बातें
शेड की दिशा पूर्व-पश्चिम दिशा में बनाएं ताकि धूप का सीधा प्रभाव कम हो.

छत की बनावट को ऊंची ढलानदार (20-30°) रखें. ताकि गर्मी कम हो.

साइड खुली रखें, कम से कम 70 फीसद ओपन एरिया हो.

छत की सामग्री
छत बनाने में GI शीट / टिन शेड के नीचें इंसुलेशन या फोम शीट लगाएं.

फ्लोर और ड्रेनेज फ्लोर नॉन-स्लिप वाल और हल्का ढलान वाला हो, ताकि पानी की निकासी अच्छी हो.

कितनी जगह दें
प्रति गाय कम से कम 100-120 वर्ग फीट स्थान उपलब्ध रखें.

गर्मी के मौसम में विशेष ध्यान रखें.

पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें.

फॉगर्स या स्प्रिंकलर लगाएं.

शेड के आसपास पेड़ लगाएं.

निष्कर्ष
रोजाना शेड की सफाई करें.सही ऊंचाई और सही प्रबंधन गायों को रखे स्वस्थ, बढ़ाए दूध का उत्पादन और बढ़ाए आपके व्यवसाय को. साथ ही समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं. पशु स्वास्थ्य है तो सब संभव है. नियमित कीड़े की दवा वगैरह देते रहें. स्वच्छ पानी हमेशा उपलब्ध कराना चाहिए. जबकि संतुलित आहार दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...