Home डेयरी Dairy Farming: दो भैंस थी पर दूध उत्पादन था कम, विभाग से सहयोग मिला और अब हो रहा मोटा मुनाफा
डेयरी

Dairy Farming: दो भैंस थी पर दूध उत्पादन था कम, विभाग से सहयोग मिला और अब हो रहा मोटा मुनाफा

murrah buffalo livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. अगर आप किसान हैं और डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करते हैं तो इससे आपको अच्छी कमाई हो सकती है. वहीं अगर बेरोजगार हैं तो भी इस काम को करके अच्छा मुनाफा बना सकते हैं. साथ ही खुद का स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं. कई किसान या बेरोजगार ऐसा कर भी चुके हैं और डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. जहां वो एक वक्त में रोजगार की तलाश में थे वहीं अब हजारों रुपए महीना की कमाई कर रहे हैं वो भी एक दो पशु से.

बस इसके लिए जरूरी है कि सही तरह से इस काम को किया जाए. मध्य प्रदेश सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग इसके लिए आर्थिक मदद और सही मार्गदर्शन भी दे रही है. जिसका फायदा उठाकर बुरहानपुर जिले के ग्राम लोधीपुरा के निवासी पशुपालक पवन साहू ने सफलता की कहानी लिख दी है. मेहनत, सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से डेयरी बिजनेस में पहचान स्थापित कर ली है.

उत्पादन बढ़ाने में मिली एक्सपर्ट से मदद
असल में उन्होंने दो मुर्रा नस्ल की भैंस से पशुपालन का काम शुरू किया गया और दूध उत्पादन करकेे अच्छी कमाई शुरू की.

प्रतिदिन दूध उत्पादन लगभग 20-22 लीटर कर रहे हैं. यानि प्रति भैंस 10-11 लीटर का दूध उत्पादन मिलता है.

उन्होंने बताया कि उनके पहले पास सिर्फ 2 भैंसें थीं और दूध की बिक्री से बहुत कम आय होती थी, क्योंकि उत्पादन भी कम होता था.

फिर पशुपालन विभाग द्वारा मिल रही सुविधाओं, टीकाकरण और समय-समय पर मार्गदर्शन से भैंस का उत्पादन बेहतर मिलने लगा.

उन्होंन बताया कि विभाग की मदद से भैंसों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ, दूध उत्पादन बढ़ा और आज में हर महीने लगभग 30 हजार रुपये की इनकम हो रही है.

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन शुरू पशुपालन विभाग की योजनाओं से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा मिल रहा है.

साथ ही पशुपालकों को उत्पादन बढ़ाने के लिए टीकाकरण और समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया जाता है. जिससे पशुपालकों को फायदा हो सके.

निष्कर्ष
असल में मध्य प्रदेश सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है. सरकार चाहती है कि राज्य देश में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन राज्य बन जाए. जिसके लिए पशुपालकों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. यदि आप भी इस काम में आते हैं तो फायदा मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB दूसरे चरण में SRDI के साथ मिलकर गुजरात में लगाएगा पांच कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, असम तक होगा विस्तार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB ने वियना इंटरनेशनल सेंटर में...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: डेयरी गायों के लिए सर्दी-गर्मी दोनों में अनुकूल हो, ऐसा बनाना चाहिए शेड

नई दिल्ली. यदि आप पशुपालन कर रहे हैं तो आपको पशुओं के...

डेयरी

Animal News: पशुओं की उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से चारा खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. बहुत से किसान जो कृषि पर निर्भर थे, अब उन्होंने...