नई दिल्ली. पशुपालन में यदि कमाई करना है तो ये तय कर लें कि पशुओं को पोषण से भरपूर आहार दें. पशुओं का सही तरह से ख्याल रखें. तभी पशुपालन में अच्छी कमाई हो सकती है. वरना लागत बढ़ जाएगी और मुनाफा कम रह जाएगा. इसलिए पशुपालन की बारीकियों के बारे में जानना भी जरूरी है. इसलिए सरकार की तरफ से पशुओं से कैसे बेहतर उत्पादन लिया जाए. इसके बारे में समय—समय पर जानकारी दी जाती है. ताकि पशुपालकों को प्रति पशु बेहतर उत्पादन मिल सके और उनका मुनाफा बढ़ सके.
कुछ ही तरह से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शाहाबाद इलाके में पशुओं के इलाज और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पिछले दिनों पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला लगाया गया. मेले में पशुओं पंजीकरण कर उनका इलाज किया गया और पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के बारे में अहम जानकारी दी गई. इसके साथ ही पोषण से भरपूर चारे के बारे में भी बताया गया.
पशुओं का किया गया इलाज
इस पशु मेले में हजार से ज्यादा पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था. जहां 150 पशु किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे, इसलिए उनका इलाज भी किया गया.
जबकि 180 पशु को पेट के कीड़े मारने की दवा दी गई. क्योंकि डीवार्मिंग भी पशुपालन में बेहद ही जरूरी है.
इतना ही नहीं पशुओं के बांझपन का भी इलाज किया गया. इसके अलावा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के तरीके बताए गए.
मेले में पपशुओं में दूध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई. समय पर टीकाकरण कराने और उनके कान ईयर टैग लगाने की जानकारी दी गई.
इस दौरान वहां मौजूद अफसरों ने बताया कि पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा इस तरह के मेले में भाग लेना चाहिए.
इस तरह के मेले में पशुओं का पंजीकरण होने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है.
वहीं मेले के दौरान पशुपालकों को पशुधन बीमा, संचारी रोगों से बचाव और नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित नदिनी कृषक और गो-संवर्धन योजनाओं के बारे में बताया गया.
पशुओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
निष्कर्ष
वहां मौजूद पशु चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मेले पशुपालकों के लिए फायदेमंद होते हैं. जहां पशुओं का इलाज होता है. पशुपालकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता है. ताकि इसका फायदा पशुपालकों को मिल सके.












