नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में ‘वनराजा’ पक्षियों की बेहतर देखभाल और प्रबंधन से अच्छा उत्पादन हासिल किया जा सकता है. क्योंकि कुछ ही हफ्ते में इनका वजन 1200 से 1300 ग्राम हो जाता है और 24वें सप्ताह से ये अंडे देना शुरू कर देती हैं. अपनी पूरी उत्पादकता आयु में ये प्रति पक्षी 150 से 160 अंडे देती हैं. जो अंडा उत्पादन के लिए किए जा रहे मुर्गी पालन के लिए बेहतर विकल्प हैं. इन्हें मीट के लिए भी बेचा जा सकता है. हालांकि मुर्गियों को कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है जिससे बचाने के लिए सही समय पर टीकाकरण शेड्यूल का पालन करना बेहद आवश्यक है. तभी फायदा हो सकेगा.
इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के तहत राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, बाराबंकी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ‘वनराजा’ पक्षियों की देखभाल, उत्पादकता और उनके पूर्ण टीकाकरण (Vaccination Schedule) के बारे में जानकारी दी है. जो एक पोल्ट्री फार्मर को जानना ही चाहिए.
शारीरिक विकास और अंडा उत्पादन
संस्थान में पाली जा रही वनराजा मुर्गियों के बारे में उन्होंने बताया कि इन वनराजा पक्षियों के फर्टाइल (उर्वर) अंडे केंद्रीय पक्षी विकास संगठन (CPDO), मुंबई से खरीदे गए थे.
इसके बाद इन अंडों को अपनी ही हैचरी में इनक्यूबेट करके चूजे विकसित किए गए हैं.
12 सप्ताह (लगभग 3 महीने) की उम्र में इनका वजन 1200 से 1300 ग्राम (1.2 से 1.3 किलो) हो गया था.
अंडा उत्पादन की शुरुआत की बात करें तो 24वें सप्ताह से ये मुर्गियों ने अंडे देना शुरू कर दिया था.
इनसे 72 सप्ताह तक लगातार अंडे लिए जाते हैं. अपनी पूरी उत्पादकता अवधि में एक पक्षी औसतन 150 से 160 अंडे देती है.
इन बीमारियों के लिए लगाएं वैक्सीन
पहले दिन मारेक्स डिजीज के लिए (Marek’s Disease) मारेक वैक्सीन (Marek Vaccine) लगाएं. ये चमड़ी के नीचे लगती है.
5 से 7 दिन पर रानीखेत रोग से बचाव (Ranikhet / ND)RDF1 / लासोटा (Lasota) आंख या नाक में बूंद डालकर दें.
14 से 18 दिन गंबोरो या आईबीडी (Infectious Bursal Disease) आईबीडी वैक्सीन (IBD Vaccine) पीने के पानी में मिलाकर दें.
18वें दिन आईबी एवं रानीखेत के लिए IB एवं RDF1 लासोटा (बूस्टर) आंख या नाक से ड्रॉप या पानी में पिलाएं.
6 सप्ताह पर चेचक या फाउल पॉक्स (Fowl Pox) के लिए फाउल पॉक्स वैक्सीन देना चाहिए. मांसपेशियों में देना होगा.
8 से 10 सप्ताह पर रानीखेत रोग R2B वैक्सीन बतौर बूस्टर डोज दें.
निष्कर्ष
समय पर इस टीकाकरण शेड्यूल का पालन करने से फार्म में संक्रामक बीमारियों का खतरा खत्म हो जाता है. मृत्यु दर कम रहती है और पक्षियों से बेहतर मांस व अंडा उत्पादन प्राप्त होता है.












