Home डेयरी Dairy: पांच दिन में गाय-भैंस का दूध हो जाएगा डबल, इस तरीके को आजमाएं
डेयरी

Dairy: पांच दिन में गाय-भैंस का दूध हो जाएगा डबल, इस तरीके को आजमाएं

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. अगर आप भी उन्हीं पशुपालकों में से एक हैं जो बहुत कोशिश कर चुके हैं कि उनकी गाय और भैंस ज्यादा दूध का उत्पादन करे लेकिन सारी कोशिशें करके थक हार चुके हैं. बावजूद इसके दूध का उत्पादन नहीं बढ़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको यहां एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से 5 दिनों में आप गाय भैंस का दूध डबल कर पाएंगे. यानी पिछली ब्यात में अगर आपकी गाय और भैंस 10 लीटर दूध दे रही थी तो उसे आप 20 लीटर तक कर पाएंगे. तो आईए जानते हैं वह क्या तरीका है.

जिन पशु ने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है और वह पशु दूध नहीं बढ़ा रहा है यानि पीक पर नहीं आ रहा है तो उसे पीक पर लाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपने पशु का मैला छटाव कराना बेहद जरूरी है. अगर पशु मैला गिरा देता है तो इससे दूध का उत्पादन बढ़ जाएगा. यदि मैला साफ नहीं होगा तो पशु कभी भी दूध का उत्पादन नहीं बढ़ाएगा. न ही वह पीक पर आएगा. जिससे पशुओं में बीमारियां भी हो जाती हैं. जैसे फूल दिखाना वगैरह.

इन चीजों से बनाए दूध बढ़ाने वाला मिश्रण
जब भी पशु बच्चे को जन्म दे उसके पांच दिन के बाद यहां बताए जाने वाला फार्मूला इस्तेमाल करना है. इसके लिए आपको खजूर लेनी है. अगर आप पशु को कच्चा खजूर देना चाहते हैं तो 100 ग्राम और पका खजूर दे रहे हैं तो 50 ग्राम लेना है. इसके अलावा 20 ग्राम अजवाइन, 20 ग्राम सोंठ, 20 ग्राम हल्दी और 20 ग्राम काली मिर्च लेनी है. इन सब चीजों का पाउडर बना लेना है. वहीं खजूर का बीज बाहर निकाल दें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें. इस चीज को अच्छे से कूट लें, एक तरीके से इनकी चटनी बना लें.

मैला भी साफ होगा, पीक पर आएगा पशु
इसके बाद इन पांच चीजों को 300 ग्राम देसी गुड़ में मिलाकर गर्म कर लें. गर्म करने से इसकी आउटी बन जाएगी और फिर जब यह ठंडा हो जाए तो यह पशु के सामने रख दें. पशु इसे बड़े ही चाव के साथ खा लेगा. 5 दिन तक इस चीज को खिलाना है. इसके बाद पशु का दूध उत्पादन डबल हो जाएगा. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस 5 दिन के बाद ही खिलाएं. उससे पहले न खिलाएं. वहीं इससे पशु का मैला भी आसानी से साफ हो जाएगा और पशु पीक पर आकर दूध उत्पादन करेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का अपनाएं स्मार्ट तरीका, कमाई कई गुना बढ़ जाएगी

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते...

डेयरी

Dairy: असम राइफल्स NDDB के बीच हुआ समझौता, दूध और दूध से बने उत्पादों की खरीद सहयोग होगा मजबूत

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB और नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन...

डेयरी

Dairy News: मदर डेयरी ने नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच किया पेश, प्लास्टिक का विकल्प खोजा

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक...

डेयरी

Dairy Farmers: डेयरी वेस्ट को उपयोगी बनाकर बढ़ाई जा सकती है किसानों की इनकम

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में जहां दूध और इससे बनने...