Home मछली पालन Fish Feed: घर पर ही तैयार करें मछलियों का सस्ता और अच्छा फीड
मछली पालन

Fish Feed: घर पर ही तैयार करें मछलियों का सस्ता और अच्छा फीड

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालक भाई अगर आप कम खर्चे में मछलियों की तेजी से ग्रोथ लेना चाहते हैं और मछली पालन से ज्यादा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसे सस्ते फायदेमंद फिश फीड के बारे में बताने जा रहे हैं जो मछलियों की ग्रोथ को तेज करेगा. जबकि आपकी जेब पर भी ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेगा. इस फीड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे रोज-रोज देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. जिससे आपकी मेहनत और खर्च दोनों बच जाएगा. दरअसल हम बात करने जा रहे हैं मक्का से तैयार होने वाले फिश फीड की. जिसकी मदद से मछलियों की ग्रोथ तेजी के साथ हो सकती है और आपको उत्पादन भी ज्यादा मिल सकता है. जिसका सीधा सा मतलब है कि आपको फिश फार्मिंग के काम में ज्यादा फायदा मिलेगा.

आईए जानते हैं कि इस फीड को कैसे तैयार करना है. जबकि इस फीड को देने मछलियों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं. इन तमाम चीजों के बारे में यहां जानते हैं.

सस्ते दाम पर मिल जाता है मक्का
मक्का कम खर्चे में अच्छा मछली फीड तैयार करने का सबसे बेहतर ऑप्शन है. जबकि यह बेहद के फायदेमंद भी होता है. यह सस्ता होता है और इसमें तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जिससे मछलियों की ग्रोथ तेज होती है और उनकी सेहत भी अच्छी रहती है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर लोग महंगे चारे पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं लेकिन अगर सस्ते में ही मछलियों को सही पोषण मिल जाए तो ज्यादा खर्च करने की क्या जरूरत है. आमतौर पर मक्का 15 से 16 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल जाता है. जिससे आप कम लागत में बेहतरीन आहार तैयार कर सकते हैं, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसे लंबे समय तक स्टोर भी रखा जा सकता है. जिससे यह बेहतर विकल्प हो जाता है.

इस तरह बनाकर मछलियों को खिलाएं
बता दें कि मक्का में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है, जो मछलियों की हैल्थ के लिए बेहतर है. अब बात करते हैं इसे कैसे तैयार किया जाए तो बता दें कि 5 किलो ग्राइंड किए मक्के को 20 लीटर पानी में रातभर भिगोकर रख दें. इससे मक्का नर्म हो जाएगा और मछलियों के लिए आसानी से पचने वाला फीड बन जाएगा. वहीं यह पानी में फूल का हल्का हो जाता. जिससे तालाब में फैलाने में आसानी मिलती है और मछलियों तक आसानी से पहुंच जाता है. फीड में थोड़ा सा मिनरल मिक्सचर भी मिला दें और फिर इस तालाब में फैला दें. अगर इसे आप और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो इसमें सरसों की खली भी या चावल की भूसी मिलाकर खिला सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...