Home डेयरी Dairy Animal: यहां जानें डेयरी पशुओं के लिए हरे चारे की कमी दूर करने को क्या कर रहा है एनडीडीबी
डेयरी

Dairy Animal: यहां जानें डेयरी पशुओं के लिए हरे चारे की कमी दूर करने को क्या कर रहा है एनडीडीबी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीडीबी की डायमंड जुबली सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण समृद्धि सम्मेलन में कहा कि संस्था की 60 वर्षीय यात्रा किसानों, सहकारी समितियों और विभिन्न राज्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और इसकी प्रासंगिकता बनाए रखना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने आगे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे राज्यों की विशेष भूमिका का उल्लेख किया जहां सहकारिता ने ग्रामीण समृद्धि और दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में एनडीडीबी ने दूध प्रोसेसिंग प्लांट, पशु आहार इकाइयां, आधुनिक तकनीक और किसान-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराई हैं.

यहां पढ़ें क्या और महत्वपूर्ण बातें कहीं
डॉ. शाह ने कहा कि सहकारिता केवल दूध उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि अब पशु आहार, जैव उर्वरक, नवाचार और डिजिटलीकरण तक विस्तारित हो रही है.

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दूध उत्पादों पर जीएसटी में कटौती के निर्णय की सराहना की और कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं, किसानों और पूरी डेयरी अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी होगा.

उन्होंने स्वीकार किया कि हरे चारे की कमी, मौसमी उतार-चढ़ाव, बढ़ती लागत और संगठित विपणन की कमी जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं, लेकिन इनके समाधान के लिए उन्नत प्रजनन तकनीक, डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन और नवाचार जैसे उपाय किए जा रहे हैं.

उन्होंने सभी राज्य सहकारी फेडरेशनों और दुग्ध संघों का धन्यवाद किया जिन्होंने एनडीडीबी के साथ विगत 60 वर्षों की यात्रा तय की है.

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल हमारी छह दशकों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है बल्कि भविष्य के प्रति हमारे संकल्प की फिर पुष्टि भी है.

एनडीडीबी आगे परिपत्र अर्थव्यवस्था, गोबर प्रबंधन, जैव-उर्वरक और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में भी कार्यरत है, ताकि सहकारिता और अधिक समावेशी, नवाचारी और प्रभावशाली बन सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...

डेयरी

DDGS है डेयरी पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहतरीन विकल्प

नई दिल्ली. डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (DDGS) इथेनॉल उत्पादन यानि मक्का...