Home सरकारी स्की‍म Animal Husbandry Scheme: पशुपालन शुरू करने के लिए सरकार कर रही है आर्थिक मदद, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Animal Husbandry Scheme: पशुपालन शुरू करने के लिए सरकार कर रही है आर्थिक मदद, पढ़ें डिटेल

buffalo calving
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. सरकार की मंशा है कि पशुपालन करके किसान अपनी इनकम को दोगुना कर लें. इसी वजह से कई योजनाएं सरकार की तरफ से चलाई जाती है. हरियाणा में भी गाय, भैंस, भेड़ बकरी और आदि जानवरों को पालने के लिए सरकार की ओर से लोन सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है. इसमें अधिकतम 50 हजार रुपए से लेकर 90 हजार रुपए तक की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है. वहीं आप एक पशु से लेकर 15 पशुओं से पशुपालन शुरू कर सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी अच्छी कमाई होगी और इनकम दोगुनी हो जाएगी.

अगर आपको भी हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना में इंटरेस्ट है तो इसकी पूरी डिटेल हम यहां आपको बताएंंगे. यहां जान लें कि योजना के तहत किसे कितना फायदा होगा और योजना का फायदा पाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इन सब चीजों की जानकारी पढ़ने के लिए अगला पैराग्राफ पढ़ें

किसे कितना मिलेगा फायदा
अगर आप शेड्यूल कास्ट में आते हैं और दो से तीन दुधारू पशु पालना चाहते हैं तो 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. भेड़ पालन पालन में 15 से 16 जानवरों को पालते हैं तो 90 फीसदी सब्सिडी यानी 88 हजार 200 रुपए सरकार की तरफ से मिलेगा. वहीं बकरी पालन के लिए अगर आप 15 से 16 बकरी को पलते हैं तो 90 फीसदी सब्सिडी यानी 88 हजार रुपए सरकार की तरफ से मिलेगा. बता दें कि ये सब्सिडी सरकार की ओर से शेड्यूल कास्ट के लोगों को दी जाएगी.

महिलाओं के लिए भी है योजना
वही जनरल कास्ट के लोगों को अगर वह 15 भेड़ और एक नर भेड़ पालते हैं तब 25 परसेंट सब्सिडी यानी 24 हजार 500 रुपए सरकार देगी. बकरी पालन करते हैं और 15 बकरी और एक बकरे को पलते हैं तब 25 परसेंट सब्सिडी यानी 24 हजार 500 रुपए मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ मिनी डेयरी यूनिट योजना की भी शुरुआत की गई है. इसके तहत एक दुधारू पशु और 25 फीसद सब्सिडी मिलेगी लेकिन यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
आपको योजना का फायदा लेने के लिए परिवार का पहचान पत्र, आधार, बैंक कॉपी और फोटो देना होगा. इसके अलावा बैंक एनओसी, बीपीएल यदि हों तब जाति प्रमाण पत्र आदि देना होगा. इस उम्र की भी समय सीमा है. इन योजनाओं का फायदा 18 से 60 वर्ष तक के लोगों को ही मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...