Home डेयरी Dairy Farming: डेयरी फार्मिंग में 10 लाख लगाकर आप साल में कमा सकते हैं 18 लाख रुपए, जानें कैसे
डेयरी

Dairy Farming: डेयरी फार्मिंग में 10 लाख लगाकर आप साल में कमा सकते हैं 18 लाख रुपए, जानें कैसे

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) का बिजनेस इतना बेहतरीन बिजनेस है कि इसमें लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. अगर आप इस काम को करते हैं तो हर महीने तकरीबन डेढ़ लाख रुपए तक की कमाई आपको हो सकती है. यदि आपके पास पूंजी नहीं है तो लोन लेकर भी डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं. जिससे अच्छी कमाई होगी और आपका लोन भी चुका किया जा सकता. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि डेयरी फार्मिंग के काम में कितना मुनाफा होता है तो आइए आपको इस बात को समझने की कोशिश करते हैं.

डेयरी फार्मिंग के एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी फार्म का काम शुरू करने के लिए अगर आपने 10 लख रुपए का लोन लिया आौर 10 लाख रुपए के लोन से आपको 15 भैंस आसानी से मिल जाएगी. हालांकि आपके पास भैंस को रखने के लिए तमाम व्यवस्थाएं होनी चाहिए. नहीं तो इसके लिए अलग से खर्च करना होगा.

कमाई कैसे होगी
10 लाख पर खर्च करके अच्छी नस्ल की आपको 15 भैंस आसानी से मिल जाएगी जो ठीक-ठाक दूध का उत्पादन करेगी.

मान लीजिए कि अपने 15 भैंस ली और हर भैंस ने 15 लीटर दूध दिया तो इस तरह से 15 भैंस दिन भर में 225 लीटर दूध का उत्पादन करेगी.

अगर आप इस दूध को अगर 50 रुपए प्रति लीटर भी बेचते हैं तो तकरीबन हर दिन 11 हजार 250 की कमाई आपको होगी.

इस कमाई को महीने के हिसाब से जोड़ दिया जाए तो 3.5 लाख रुपए तक की आपको इनकम हो सकती है.

इसमें से 1 लाख 75 हजार रुपए खर्च को निकाल दिया जाए तो शुद्ध रूप से डेढ़ लाख रुपए तक की कमाई आपको हो सकती है. इस तरह से सालाना 18 लख रुपए कि आप कमाई कर सकते हैं.

निष्कर्ष
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि इस लिहाज से देखा जाए तो डेयरी फार्मिंग का बिजनेस अच्छा है. हालांकि इसमें आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि पशु बीमार न पड़े और उनकी देखभाल अच्छे से की जाए. साथ ही खानपान की व्यवस्था भी सही करनी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...