Home पशुपालन Buffalo: भैंस से ज्यादा दूध उत्पादन लेने और अच्छी सेहत के लिए आहार में इन 11 बातों का रखें ध्यान
पशुपालन

Buffalo: भैंस से ज्यादा दूध उत्पादन लेने और अच्छी सेहत के लिए आहार में इन 11 बातों का रखें ध्यान

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं के आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. पशुओं का आहार संतुलित और उनकी जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए. तभी आप पशुओं से बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. वहीं इससे पशुओं की सेहत भी अच्छी रहती है, अगर आप पशुओं की सेहत अच्छी चाहते हैं और उत्पादन ज्यादा लेना चाहते हैं तो आहार का खास ख्याल रखना होगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं के आहार में खनिज लवणों को जरूर मिलाना चाहिए. वहीं दाना मिश्रण भी देना चाहिए. इसके अलावा उनके स्वाद का भी ख्याल रखें.

इस आर्टिकल में हम आपको भैंस के आहार की खास बातों के बारे में बताएंगे. यहां ये जानकारी देंगे कि भैंस पाल रहे हैं तो उन्हें क्या—क्या खिलाना चाहिए.

अहार से जुड़ी अहम बातें यहां पढ़ें

  1. आहार संतुलित होना चाहिए. इसके लिए दाना मिश्रण में प्रोटीन तथा ऊर्जा के स्रोतों और खनिज लवणों का इस्तेमाल करें. यह सस्ता होना चाहिए.
  2. आहार स्वादिष्ट व पौष्टिक होना चाहिए. इसमें बदबू नहीं होना चाहिए.
  3. दाना मिश्रण में अधिक से अधिक प्रकार के दाने और खली को मिलाना चाहिए. इससे दाना मिश्रण की गुणवत्ता तथा स्वाद दोनों में बढ़ोतरी होती है.
  4. आहार सुपापाच्य होना चाहिए. कब्ज करने वाले या दस्त करने वाले चारे को नहीं खिलाना चाहिए.
  5. भैंस को भरपेट चारा खिलाना चाहिए. भैसों का पेट काफी बड़ा होता है. पेट पूरा पूरा भरने पर ही उन्हें संतुष्टि मिलती है. पेट खाली रहने पर वह मिट्टी, चिथड़े व अन्य न खाने वाली चीजें खा लेता है.
  6. उम्र व दूध उत्पादन के हिसाब से प्रत्येक भैंस को अलग-अलग खिलाना चाहिए ताकि जरूरत के अनुसानु उन्हें अपनी पूरी पूरी खुराक मिल सके.
  7. भैंस के आहार में हरे चारे की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए.
  8. भैंस के आहार को अचानक नहीं बदलना चाहिए. यदि कोई बदलाव करना पड़े तो पहले वो आहार के साथ मिलाकर धीरे-धीरे आहार में बदलाव करें.
  9. भैंस को खिलाने का समय निश्चित रखें. इसमें बार-बार बदलाव न करें. आहार खिलाने का समय ऐसा रखें जिससे भैंस अधिक समय तक भूखी न रहे.
  10. दाना मिश्रण ठीक प्रकार से पिसा होना चाहिए. यदि साबुत दाने या उसके कण गोबर में दिखाई दें तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि दाना मिश्रण सही से पिसा नहीं है.
  11. दाना मिश्रण को चारे के साथ अच्छी तरह मिलाकर खिलाने से कम गुणवत्ता व कम स्वाद वाले चारे की भी खपत बढ़ जाती है. इसके कारण चारे की बर्बादी में भी कमी आती है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...