Home डेयरी Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल
डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

साहीवाल गाय को देखा.

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के लिए बेहतर पशु हैं. इसलिए डेयरी सेक्टर को मजबूत करने में इन पशुओं की अहमियत बढ़ जाती है. इसको देखते हुए श्रीलंका भी इन पशुओं को इंपोर्ट करना चाहता है. इसी कड़ी में श्रीलंका का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है. जिसका उद्देश्य मुर्रा भैंसों और साहीवाल गायों के आयात की संभावनाओं का पता लगाना था, ताकि श्रीलंका अपने पशु प्रजनन और आनुवंशिक सुधार (जेनेटिक इम्प्रूवमेंट) कार्यक्रम को मजबूत कर सके. यह पहल भारत सरकार द्वारा श्रीलंका सरकार को दी गई ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (ऋण सुविधा) के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है.

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के सहयोग से, इस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के सलोन स्थित ‘एनिमल ब्रीडिंग सेंटर’ (ABC) का दौरा किया. इसके अलावा, उन्होंने ABRO द्वारा संचालित ‘मुर्रा भैंस प्रोजेनी टेस्टिंग प्रोजेक्ट’ और पंजाब लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा संचालित ‘साहीवाल प्रोजेनी टेस्टिंग प्रोजेक्ट’ को भी देखा.

पशु स्वास्थ्य प्रोटोकॉल पर चर्चा हुई
प्रतिनिधिमंडल ने ABC, सलोन में अपनाए जा रहे कड़े बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को देखा.

उन्होंने पशुओं की वंशावली (पेडिग्री) और उनके प्रदर्शन को रिकॉर्ड करने की मजबूत प्रणालियों की सराहना की.

इसमें NDDB द्वारा विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर चलाए जा रहे ‘प्रोजेनी टेस्टिंग प्रोजेक्ट्स’ के तहत दूध उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए अपनाए गए.

नए और प्रभावी तरीके भी शामिल थे. उन्होंने किसानों के गांवों में मौजूद पशुओं की गुणवत्ता की भी तारीफ की.

टीम ने पशुपालन और डेयरी विभाग (मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय) के अधिकारियों के साथ मुलाकात की.

इस दौरान भारत से श्रीलंका को पशुओं के निर्यात के लिए दोनों देशों के बीच पशु स्वास्थ्य प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई.

दौरे के समापन पर, प्रतिनिधिमंडल ने NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह, NDDB डेयरी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सीपी देवानंद और भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

यह दौरा पशु प्रजनन के क्षेत्र में भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इससे भारत की विशेषज्ञता और उच्च गुणवत्ता वाले प्रजनन संसाधनों के जरिए श्रीलंका को अपने आनुवंशिक सुधार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

वहीं ऑस्ट्रेलियाई काउंसलर (कृषि) एडम बाल्सेराक ने भी NDDB का दौरा किया. इस दौरे का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र में NDDB द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पहलों को समझना और भारतीय तथा ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB दूसरे चरण में SRDI के साथ मिलकर गुजरात में लगाएगा पांच कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, असम तक होगा विस्तार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB ने वियना इंटरनेशनल सेंटर में...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: डेयरी गायों के लिए सर्दी-गर्मी दोनों में अनुकूल हो, ऐसा बनाना चाहिए शेड

नई दिल्ली. यदि आप पशुपालन कर रहे हैं तो आपको पशुओं के...

डेयरी

Animal News: पशुओं की उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से चारा खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. बहुत से किसान जो कृषि पर निर्भर थे, अब उन्होंने...