Home डेयरी Dairy: क्या आप जानते हैं कि किस राज्य में कौनसा पशु देता है सबसे ज्यादा दूध, नहीं तो पढ़िए ये खबर
डेयरी

Dairy: क्या आप जानते हैं कि किस राज्य में कौनसा पशु देता है सबसे ज्यादा दूध, नहीं तो पढ़िए ये खबर

milk production in india, cow, goat, buffalo, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. हिंदुस्तान में दूध उत्पादन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है.देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है. अब सवाल उठता है कि सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किस राज्य में होता है और किस राज्य में कौनसा पशु दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा भूमिका निभाता है, तो हम केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर बताएंगे कि किस राज्य में कौनसा पशु ज्यादा दूध देता है. यूपी में गाय-भैंस तो राजस्थान में बकरियोंं से सबसे ज्यादा का उत्पादन होता है. आइए जानते हैं कि किस राज्य में भैंस, गाय और बकरी सबसे ज्यादा दूती हैं.

टॉप-10 राज्य जहां की भैंस सबसे ज्यादा दूध देती हैं

State (2022-23)
उत्तर प्रदेश2.30 करोड़
राजस्थान1.61 करोड़
मध्यप्रदेश96 लाख
अरुणाचल प्रदेश95 लाख
हरियाण91 लाख
पंजाब85 लाख
गुजरात80 लाख
महाराष्ट्र49 लाख
बिहार42 लाख
तेलंगाना40 लाख
total milk production in india230577000.3
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है.

सबसे ज्यादा बकरियों का दूध राजस्थान और यूपी में
अगर सबसे ज्यादा किसी राज्य की बकरी दूध देती हैं तो उनमें पहले नंबर पर राजस्थान का नाम का नाम आता है तो दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है तो तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है और चौथे स्थान पर गुजरात है.अब हम बात करें कि देश कि वे कौनसे टॉप-10 स्टेट हैं, जहां की बकरियां सबसे ज्यादा दूध देती हैं. इस जानकारी के लिए नीचे दी गई इंडेक्स में पढ़ें.

State (2022-23)
राजस्थान31.6 लाख
उत्तर प्रदेश13.13 लाख
मध्यप्रदेश10.12 लाख
गुजरात3.63 लाख
महाराष्ट्र3.45 लाख
बिहार2.71 लाख
बेस्ट बंगाल2.6 लाख
झारखंड2.29 लाख
तमिलनाडु1.18 लाख
केरला1.34 लाख
total milk production in india76 लाख टन
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है.

राजस्थान में होता है सबसे ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन
भारत में गाय के दूध का उत्पादन भी बड़ी मात्रा में होता है, लोगों के जहन में हरियाणा और पंजाब का नाम सबसे पहले आता है लेकिन ये सच नहीं हैं. अगर सबसे ज्यादा भैंस दूध कहीं की देती हैं तो उनमें पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है तो दूसरे नंबर पर राजस्थान है, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का नंबर आता है. अब दिमाग में फिर से सवाल आ रहा होगा कि गाय के मामले में कौनसा प्रदेश पहले नंबर पर है तो इस बारे में हम आपको बता देते हैं. नीचे दी गई सूची में गाय के दूध बारे में जानकारी दी जा रही है.

State (2022-23)
राजस्थान92.9 लाख
मध्यप्रदेश69.16 लाख
उत्तर प्रदेश69.61 लाख
बिहार41.62 लाख
गुजरात30.39 लाख
कर्नाटक18.04 लाख
महाराष्ट्र15.42.6 लाख
झारखंड14.01 लाख
छत्तीसगढ़12 लाख
अरुणाचल प्रदेश11.14 लाख
total milk production in india4.67 करोड़ टन
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...