Home पशुपालन Animal Husbandry: एक बार भागेंगे तो फिर फसलों के करीब नहीं आएंगे जंगली जानवर, ये है ट्रिक
पशुपालन

Animal Husbandry: एक बार भागेंगे तो फिर फसलों के करीब नहीं आएंगे जंगली जानवर, ये है ट्रिक

nilgai photo
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. खेती-किसानी में सबसे ज्यादा नुकसान इन दिनों किसानों को जंगली जानवरों और नीलगाय से हो रहा है. जंगली जानवर और नीलगायों व किसानों का संघर्ष सर्दियों में ज्यादा ही चलता रहता है. क्योंकि सर्द मौसम में इन जानवरों से फसलों की हिफाजत करना पड़ता है और किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है. किसानों की खड़ी फसल को नीलगाय और अन्य जानवर चरकर साफ कर देते हैं. जिससे उनको भारी नुकसान होता है.

इससे बचने के लिए किसान कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा फायदा नहीं होता है. हालांकि नीलगाय से फसलों को बचाने का एक कमाल का जुगाड़ कुछ किसानों के हाथ लगा है. जिसमें मात्र 50 में खर्च करके खेतों से नीलगाय और जंगली जानवरों को आसानी से भगाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि क्या है यह जुगाड़? और कैसे नीलगाय को इससे भगाया जा सकता है.

क्या है ये जुगाड़
बता दें कि इस समस्या का हाल पटाखे में है. जरुर पढ़कर आप हैरान हुए होंगे लेकिन यही हकीकत है. कुछ किसान पटाखे वाला जुगाड़ लगाकर नीलगायों को अपने खेतों से भाग रहे हैं. पटाखा छोड़ने के लिए उसे बनाना भी सीखाना जरूरी है. दरअसल, इस जुगाड़ को बनाने के लिए आधा इंच के मुड़े हुए लोहे के पाइप का इस्तेमाल होता है. इस लोहे के पाइप में एक तरफ पटाखा रखकर फोड़ सकते हैं.

डरकर भाग जानते हैं जानवर
इसे फोड़ने में पाइप दूसरे ओर से आने वाली तेज आवाज से फसल बर्बाद करने वाले जानवर डरकर तुरंत भाग जाते हैं. वहीं बात करें जुगाड़ में खर्च की तो इसमें मात्र 50 रुपये की लोहे की पाइप और उसमें 1 रुपये के पटाखा डालकर आप अपनी फसल को जानवरों से बचा सकते हैं. ये जुगाड़ किसानों के लिए काफी प्रभावी साबित हो रहा है. साथ ही जुगाड़ में किसानों के पैसे भी बच रहे हैं.

खेतों में झुंड नजर आते हैं जानवर
बताते चलें कि नीलगाय और जंगली जानवरों के आतंक से कई राज्यों में किसान काफी परेशान हैं. बिहार सरकार ने तो खेत में शूट करने के लिए शूटर भी नियुक्त कर दिए हैं. बिहार के पड़ोसी राज्य यूपी में भी नीलगायों और जंगली जानवरों का तगड़ा आतंक है. वैसे तो नीलगाय जंगलों पाई जाती है लेकिन फसलों से भारे खेतों में देखने को मिलने लगी है. इन जानवरों के खेतों में झुंड से फसलों को काफी नुकसान होता है. किसानों को काफी परेशानी के सामने करना पड़ रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...