नई दिल्ली. गाय हो या फिर भैंस अगर उन्हें संतुलित आहार नहीं दिया जाएगा तो इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. वहीं इससे उत्पादन भी प्रभावित होगा. नतीजे में पशुपालन में फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा. बात अगर गाय की करें और गाय को दिए जाने वाले चोकर और दाने की मात्रा को लेकर अक्सर पशुपालक भाइयों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कितनी मात्रा में दिया जाए कि वो गाय के लिए सही होगा और इससे गाय बेहतर उत्पादन कर सके. एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालकों को ये पता भी होना चाहिए.
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि सही मात्रा का पता होना, दूध उत्पादन बढ़ाने की कुंजी है. गाय को चोकर और दाना देने की मात्रा की बात की जाए तो चोकर 2 से 3 किलो प्रति दिन गाय के आकार के हिसाब से दिया जा सकता है. वहीं दाना की बात करें तो 1 से डेढ़ किलो प्रति दिन देना चाहिए. इसमें ये बात ध्यान रखें कि गाय को मिश्रित दाना देना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
चोकर देने के क्या हैं फायदे
चोकर के फायदे की बात करें तो इससे गाय की पाचन शक्ति बढ़ती है.
जबकि गाय को चेकर देने से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.
वहीं ये गायों की जुगाली को बेहतर करता है और शरीर को फाइबर देता है.
हालांकि ध्यान रखें कि चोकर या दाना ज्यादा मात्रा में एक साथ न दें.
बहुत बारीक धूल वाला चोकर न दें. फफूंद लगा दाना बिल्कुल न दें.
बिना मिनरल मिक्सचर के दाना न खिलाएं.
दाना खिलाने के फायदे की बात की जाए तो ये गाय को ऊर्जा प्रदान करता है.
गाय के शरीर को ताकत भी देता है.
दाना खिलाने से क्या फायदा होगा
वहीं दाना देने से दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
वजन बढ़ाने में मदद करता है.
जब गाय को चोकर दें तो इसके साथ मिनरल मिक्सचर जरूर दें.
हमेशा साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध रखें.
गाय की अवस्था (दूध, गर्भावस्था) के अनुसार मात्रा समायोजित करें.
निष्कर्ष
यदि आप गाय को सही आहार देंगे तो इससे गाय हैल्दी होगी. जबकि वो दूध का भी ज्यादा मात्रा में उत्पादन करेगी. दूध का उत्पादन ज्यादा होने से डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा. इसलिए यहां दी गई जानकारी आपको फायदा पहुंचा सकताी है.












Leave a comment