नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आधुनिक तकनीकों की मदद से पशुधन की तस्वीर तेजी से बदल रही है. भ्रूण प्रत्यारोपण (Embryo Transfer) तकनीक, जिसके जरिए उच्च अनुवांशिक गुणवत्ता और अधिक दूध देने वाली गायों से एक (Egg) का कलेक्शन किया जाता है. प्रयोगशाला में इन एग्स को मैच्योर करने के बाद बेहतरीन सांडों (Bulls) के सीमेन से IVF तकनीक द्वारा फर्टिलाइजेशन (निषेचन) कराया जाता है. सात दिनों तक कल्चर करके तैयार किए गए इन भ्रूणों को सामान्य या कम दूध देने वाली ग्राही गायों में प्रत्यारोपित किया जाता है, जिससे लगभग 9 महीने बाद बेहतर नस्ल के पशुओं की प्राप्ति होती है.
असल में पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) की प्रयोगशाला में उपयोग की जा रही आधुनिक भ्रूण प्रत्यारोपण (Embryo Transfer Technology – ETT) और आईवीएफ (IVF) तकनीक के माध्यम से गोवंश की नस्ल सुधार और दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने की पूरी प्रक्रिया को समझा जा सकता है.
इस तकनीक की आवश्यकता क्यों है?
सामान्य रूप से एक उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता (High Genetic Merit) और अधिक दूध देने वाली गाय एक वर्ष में केवल एक ही बछड़े/बछिया को जन्म दे पाती है.
भ्रूण प्रत्यारोपण (ETT) और IVF तकनीक के जरिए एक ही श्रेष्ठ गाय से कम समय में कई उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार कर नस्ल सुधार की गति को कई गुना बढ़ाया जा सकता है.
वहीं अंडाणु संग्रहण (Egg/Oocyte Collection) से अच्छी नस्ल और उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली दाता गाय (Donor Cow) से अंडाणु (Eggs) एकत्र किए जाते हैं.
फिर प्रयोगशाला में इन अंडाणुओं की छंटाई (Searching) की जाती है और विशेष मशीन में 1 दिन तक परिपक्व (Mature) होने के लिए रखा जाता है.
फिर आईवीएफ फर्टिलाइजेशन (IVF Fertilization) से अगले दिन इन परिपक्व अंडाणुओं का निषेचन ऐसे श्रेष्ठ सांडों (Bulls) के सीमेन से किया जाता है, जिनकी माताओं का दुग्ध उत्पादन रिकॉर्ड बहुत ऊंचा रहा हो.
फर्टिलाइजेशन के बाद इन भ्रूणों को विशेष इनक्यूबेटर मशीन में 7 दिनों तक कल्चर किया जाता है, जिसके बाद स्वस्थ भ्रूण तैयार हो जाते हैं.
इसके बाद तैयार किए गए इन उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूणों को सामान्य या कम दूध देने वाली ग्राही गायों (Recipient Cows) के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है.
फिर गर्भकाल (लगभग 9 महीने) पूरा होने पर सामान्य प्रसव प्रक्रिया से उच्च नस्ल और अधिक दूध देने वाली क्षमता वाले स्वस्थ बछड़े या बछिया की प्राप्ति होती है.











Leave a comment