Home पशुपालन Animal Husbandry: पशु को ठंड लग जाए तो इस देसी तरीके को अपनाने से मिल जाएगी तुरंत राहत, पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु को ठंड लग जाए तो इस देसी तरीके को अपनाने से मिल जाएगी तुरंत राहत, पढ़ें यहां

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जहां आम इंसानों को ठंड की वजह से बेहद ही परेशानी का सामना करना पड़ा है तो वहीं पशुओं को भी ठंड से दिक्कतें हो रही हैं. पशुपालक पशु को बचाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें ठंड न लगे. फिर भी थोड़ी सी चूक होने पर पशु को ठंड लग जाती है. इससे पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है और अगर पशु बीमार पड़ जाते हैं. ऐसा होने पर डेयरी फार्मिंग में नुकसान होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं का हर हाल में ठंड से बचाया जाए. ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न आए.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को ठंड से बचने के लिए सबसे जरूरी कामों में ये है कि पशुओं के बाड़े में जहां से हवा आती हो, उस हिस्से को पैक कर दिया जाए. उस हिस्से को टाट के बोरे या दूसरे मोटे कपड़ों से ढक देना चाहिए. ताकि ठंडी हवा डेयरी फार्म में न आ सके. डेयरी फार्म का तापमान बनाए रखने के लिए अलाव भी जलाया जा सकता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान दिया जाए कि ज्यादा धुआं न हो. इस तरह के इंतजाम अगर न किए जाएं तो पशुओं को ठंड लगने से दिक्कतें हो सकती हैं.

धुआं देने का है ये तरीका
बहुत से किसान पशुओं को ठंड से बचने के लिए कई काम करते हैं. जैसे की वायरल वीडियो में बताया गया कि अगर पशुओं को ठंड लग जाए तो उन्हें धुआं देना बेहद कारगर साबित होता है. धुआं देने से पशुओं को ठंड से राहत मिलती है लेकिन धुआं देने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है. तभी इसका फायदा पशुओं को होता है. वीडियो में बताया गया कि ठंड से बचाने के लिए पशु को धूनी देने के लिए भूसे या कोयले आदि आग लगा लेते हैं. इसके बाद उसके ऊपर थोड़ी अजवाइन, थोड़ी सी चीनी और टाट का बोरा इस्तेमाल करते हैं. इससे जो धुआं निकलता है उसे पशु को चाहिए. इससे पशु को ठंड से राहत मिलती है.

ठंड से बचाव के लिए इन तरीकों को भी अपनाए
इसके अलावा भी ठंड से बचाव के लिए कई तरीकों को अपनाया जा सकता है. आप गर्म पानी में विक्स डालकर उसका की भांप पशु को दे सकते हैं. इससे भी पशु को राहत मिलेगी. वहीं आप चाहें तो गर्म पानी में सफेदे के पत्ते भी डाल दें और इसकी भांप लेने से भी पशुओं को राहत मिलती है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अगर पशुओं को ठंड लग गई है इन तरीकों को अपनाने से उन्हें बेहद ही आराम मिलता है. इससे पशुओं के दूध उत्पादन पर भी असर नहीं पड़ेगा और पशु बिल्कुल फिट रहेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...