Home पशुपालन Buffalo Birthday: मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नों का मनाया 25वां बर्थडे, कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है ये भैंस
पशुपालन

Buffalo Birthday: मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नों का मनाया 25वां बर्थडे, कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है ये भैंस

धन्नों भैंस और उसको पालने वाले परिवार के लोग.

नई दिल्ली. हरियाणा राज्य के हिसार स्थित नारनौंद उपमंडल के सिंघवा खास गांव में एक ऐसा आयोजन आयोजित किया गया, जिसने सभी का दिल छू लिया. न सिर्फ आम आदमी बल्कि हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी भावुक हो गए. दरअसल, यहां पर पशुपालकों द्वारा मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो रानी का 25वां बर्थडे मनाया गया और इसे नाम दिया गया जीवन यज्ञ. धन्नो की खासियत यह है कि इसने सात बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों द्वारा यह सम्मानित हो चुकी है.

पशुपालकों की यही चाहत है कि धन्नों इसी तरीके से बार-बार उनका गौरव बढ़ाती रहे. बता दें कि हरियाणा में मुर्रा नस्ल की भैंस को ज्यादा पाला जाता है. हिसार के जींद और भिवानी जिले को इस नस्ल की जन्मस्थली माना जाता है. धन्नो भी इसी नस्ल की भैंस है और प्रतियोगिता में बार-बार सफलता हासिल कर उसने बता दिया है कि मुर्रा बेहतरीन नस्लों में से एक है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा
इस कार्यक्रम की खास बात यह भी रही कि इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए.

इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को सम्मानित किया और धन्नों रानी के मालिक ईश्वर व उनके परिवार को धन्नो की उपलब्धि पर बधाई दी.

उन्होंने कहा कि यह दिन न सिर्फ हरियाणा के लिए गौरवशाली है, बल्कि पूरे देश के लिए है.

क्योंकि इस भैंस ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल करके न सिर्फ पशुपालक, गांव, जिले, राज्य का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शायद धन्नों हरियाणा की सबसे बुजुर्ग भैंस में से एक है. जिसकी उम्र 25 साल हो चुकी है.

देश में इस भैंस ने कई पुरस्कार जीते हैं और मान सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आज कब दूर है जब लोग अपनी मां-बाप का ख्याल नहीं रखते.

इस दौर में एक परिवार में 25 साल से एक जानवर का ख्याल रखा है. यही वजह है कि उस जानवर ने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित पोषण और वैज्ञानिक पशु प्रबंधन है जरूरी

नई दिल्ली. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन करने वाले पशुपालकों...

अच्छी फसल और अच्छी नस्ल दोनों पशुपालन में मायने रखती हैं. ठीक उसी प्रकार बकरी पालन में भी ये नियम मायने रखता है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरियों की सुबह से लेकर शाम तक करनी चाहिए देखभाल

नई दिल्ली. जानवरों की भी देखरेख ठीक उसी तरह से करना चाहिए,​...

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
पशुपालन

Animal: राजस्थान में खोले जाएंगे 403 पशु औषधि केंद्र सस्ती जेनेरिक दवा मिलेगी और युवाओं को रोजगार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार ने पशुपालकों तोहफा दिया है. अब पशुओं के...