Home मछली पालन Fish Farming: इन दो मछलियों से करें फिश फार्मिंग की शुरुआत, जानें क्या होगा इससे फायदा
मछली पालन

Fish Farming: इन दो मछलियों से करें फिश फार्मिंग की शुरुआत, जानें क्या होगा इससे फायदा

fish pond
फिश फार्मिंग के लिए छोटा तालाब.

नई दिल्ली. नए किसान भाई जब मछली पालन की शुरुआत करना चाहते हैं तो सबसे पहले उनके मन में यह सवाल आता है आखिर कौन सी मछली से मछली पालन की शुरुआत की जाए? कौन सी मछली उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और कौन सी मछली शुरुआती चरण में आसानी से पाली जा सकती है? उत्तर प्रदेश (Fisheries Department, Uttar Pradesh) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि इन सवालों के जवाब को तलाशे बिना मछली पालन का काम नहीं शुरू करना चाहिए, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

अगर आपके पास मछली पालन के लिए अच्छा खासा बजट है. यानी कंपनी वाला फीड खरीदने, तालाब की देखभाल करने और मछली पालन की हर जरूरत पर खर्च करने के लिए बजट है तो उनके लिए सबसे बेहतरीन मछली रूपचंद मछली है.

क्या है मछली पालन से जुड़ी अहम बातें
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि रूपचंद मछली की मार्केट में डिमांड भी अच्छी है और इस मछली को पालकर फिश फार्मिंग की शुरुआत करना चाहिए.

इसे पॉपलेट मछली भी कहा जाता है या मछली ज्यादा देखभाल नहीं मांगती है और इसका मार्केट रेट भी बहुत अच्छा मिलता है. जबकि इसकी डिमांड भी मार्केट में हमेशा बनी रहती है.

वहीं अगर किसान के पास ज्यादा पैसा लगाने की क्षमता नहीं है यानी सुविधा कर सकते हैं की बीज खरीद कर और तालाब की देखभाल पर ही खर्च कर सकते हैं.

जबकि चारा पर भी ज्यादा पैसा नहीं खर्च कर सकते तो उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है ग्रास कार्प मछली है.

इस मछली को पालकर वह अच्छी कमाई कर सकते हैं. क्योंकि यह इस मछली को ज्यादा फीड देने की जरूरत नहीं पड़ती है.

तालाब में उपलब्ध हरा चारा घास और हरी मुलायम पत्ती खाकर ही अपने पेट भर लेती है और अच्छी ग्रोथ हासिल करती है. क्योंकि यही इनका मुख्य भोजन भी होता है.

निष्कर्ष
जो किसान पहली बार मछली पालन के काम में कदम रख रहे हैं और उनके पास अनुभव नहीं है उन्हें रूपचंद और ग्रास कार्प मछली से मछली पालन करना चाहिए जो उनके लिए बेहतर रहेगा और उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...