Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं का डिजिटल डाटाबेस हुआ लॉन्च, यहां जानें क्या है इसकी खासियत
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं का डिजिटल डाटाबेस हुआ लॉन्च, यहां जानें क्या है इसकी खासियत

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए और पशुपालन से किसानों को फायदा पहुंचाया जा सके, इसके लिए सरकार कई प्रयास करती रहती है. अब पशुपालन को और बेहतर बनाने के मकसद से डिजिटल डेटाबेस भारत पशुधन को लॉन्च किया गया है. इसमें पशुओं की बीमारियों की निगरानी और नियंत्रण भी किया जा सकेगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगूसराय में पशुओं के लिए इस डिजिटल डेटाबेस, भारत पशुधन को लॉन्च किया है. इसमें पूरे देश के पशुधन का डेटाबेस होगा.

जानकारी मुताबिक भारत पशुधन में हर पशु की एक 12 नंबर की विशेष आईडी होगी. देश में मौजूद करीब 30.5 करोड़ को पशुओं में से 29.6 करोड़ की डिटेल डेटाबेस में शामिल की जा चुकी है. जबकि भारत से पशुओं को खोजने की क्षमता की प्रणाली विकसित होने के साथ ही किसान विकसित होंगे और पशुओं में बीमारियों की निगरानी की जा सकेगी. जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने 1962 फार्मस एप भी लॉन्च किया है. इस एप में भारत के पशुधन का डेटाबेस की सूचनाएं और जानकारियां मौजूद होंगी.

एप में क्या है खास
इस एप की खासियत की बात की जाए तो किस क्षेत्र में किस व्यक्ति के पास किस नस्ल का दुधारू पशु है. संबंधित विक्रेता का संपर्क नंबर भी एप मौजूद होगा. साथ ही पशुओं के टीकाकरण, गर्भाधान, सीमेन केंद्रों में किस नस्ल के सीमेन की कितनी डोज मौजूद है, इसकी अपडेट भी होगी. वहीं अलग-अलग क्षेत्र की डिस्पेंसरियां और वहां उपलब्ध दावाओं की जानकारी भी होगी.

बीमारियों का आसानी से होगा इलाज
किस क्षेत्र में पशुओं में किस प्रकार की बीमारियां फैली है इसकी जानकारी भी कर्मचारियों द्वारा एप पर अपलोड की जाएगी. जिससे पशुओं की बीमारियों में निरंकार किया जा सकेगा. बताते चलें कि राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन एनडीएलएम पशुधन से संबंधित राष्ट्रीय डिजिटल डेटाबेस है. एनडीएलएम को डिपार्मेंट आफ एनिमल हसबेंडरी एंड ड्राइंग, मिन ऑफ एफएएचडी और एनडीडीबी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...