Home पशुपालन Dog Show: डॉग शो 2026 में अलाबाई नस्ल का डॉग बना चैंपियन
पशुपालन

Dog Show: डॉग शो 2026 में अलाबाई नस्ल का डॉग बना चैंपियन

नई दिल्ली. विहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना परिसर में आयोजित श्वान प्रदर्शनी “डाग शो 2026” में उत्साह, रोमांच अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला. देश-विदेश के विभिन्न नस्लों के कुत्तो ने अपने मालिकों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अलाबाई नरल के अभिषेक कुमार सिंह के डाग “काली” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. इस मौके पर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि कुत्ते अपनी वफादारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं.

मंत्री ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की. विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि हर वर्ष बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज में पशुओं के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है. उन्होंने बताया कि कुत्ता मानव के संपर्क में आने वाला प्रथम पालतू प्राणी है और आज यह हर परिवार का अभिन्न सदस्य बन चुका है. सुरक्षा के साथ-साथ यह भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करता है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा, जानें यहां
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व निदेशक (शोध) डा. एए खान ने कहा कि कुते अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उनकी सूंघने को अद्‌भुत क्षमता का उपयोग विस्फोटक और मादक पदार्थों की पहचान के अलावा कैंसर जैसी बीमारियों के प्रारंभिक संकेतों की पहचान में भी किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से ये पता चलता है कि कुत्तों के प्रति पशु प्रेमियां का बहुत ज्यादा लगाव है.

जानें कौन-कौन प्रतियोगिता में जीता
इस प्रतियोगिता में इंग्लिश बुलडाग में डॉ. सुधांशु की “लून” प्रथम और “नवाब” को दूसरा स्थान मिला.

चाउ-चाउ में सौरांश की “एंजो” पहले और और डा. सुधांशु की “ब्यूटी” को दूसरा स्थान मिला.

लैब्राडोर नस्ल में जीतेन्द्र मोहन सिंह की “ओरियो” प्रथम, शैलेश शंकर को “ज्ञान” द्वितीय और अमरेश की “घोर” तृतीय रही.

गोल्डन रिट्रीवर में रश्मि रेखा की “तोसो” पहले, आजाद की “एल्विस” दूसरे और डॉ. सुधांशु की “डमरू” तीसरे स्थान पर रही.

रॉट वीलर में कुमार कौशिक की “गब्बर” प्रथम और “डेविड” द्वितीय रहे.

बेल्जियम मिली नाइस अंकित राज का शोषण पहले सेवन सिंह का मैक्स दूसरे और रिशु गुप्ता का शेर तीसरे स्थान पर रहा

टॉय पोमेरेनियन नल में लक्ष्मी रेखा एलेक्स पहले स्थान पर रहा लैबराडोर नल में जितेन मोहन सिंह का ऑडियो पहले शैलेश शंकर का ब्रांड दूसरे और अमरेश का कुत्ता तीसरे स्थान पर रहा

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...