Home मछली पालन Fisheries: बिहार में खोले जाएंगे फिश आउलेट्स, मछली पालकों को मिलेगा बाजार, लोगों को ताजी मछली
मछली पालन

Fisheries: बिहार में खोले जाएंगे फिश आउलेट्स, मछली पालकों को मिलेगा बाजार, लोगों को ताजी मछली

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बिहार के सात नदियों से घिरे खगड़ि‌या जिले की मछली बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों व सीमावर्ती देश में भी बिकती नजर आएगी. गौरतलब है कि खगड़िया जिला सूबे में मछली उत्पादन के मामले में अव्वल जिलों में शामिल है. अब जिले के मछली को और अधिक पहचान आने वाले दिनों में मिलेगी. क्योंकि लोगों को ताजी मछली मिले, इसके लिए मत्स्य विभाग द्वारा पहल की गई है और जिले के नगर परिषद क्षेत्र में दो फ्रेश कैच आउटलेट (मछली के लिए आउटलेट) खोले जाने की अनुमति दी है. जिससे लोगों को मछली बाजार जाने से मुक्ति मिलेगी और इसी आउटलेट पर लोग पहुंचकर ताजी व अपने जरूरत के हिसाब से मछली की खरीदारी कर सकेंगे.

मत्स्य निदेशक तुषार सिंगला ने जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपलाक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सात निश्चय 3 के तहत फ्रेश कैच कियोस्क के खोलने के लिए संबंधित नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करें. खगड़िया जिला समेत मुंगेर मंडल के सभी जिलों में दो-दो फ्रेश कैच कियोस्क खोले जाएंगे. जबकि पूरे राज्य में एक सौ फ्रेश कैच कियोस्क खोले जाने की कार्ययोजना है.

मछली पालकों को होगा फायदा
मौजूदा वक्त में मछली पालक मछली आढ़त में अपने मछली की बिक्री करते हैं लेकिन इन दो आउटलेट के खुलने से मत्स्यपालकों को एक और बाजार मिल पाएगा. इससे आने वाले दिनों में मछली पालकों की आमदनी बढ़ जाएगी.

विभाग का लक्ष्य कि मुख्य बाजार समेत बस स्टैण्ड आदि के आसपास इस जमीन की खोज किया जाए.

कियोस्क प्री फ्रेविकेटेड आधुनिक आउटलेट होगा. जिससे मछलियां अधिक समय तक ताजा स्थिति में रखी जा सकेंगी. इसके साथ ही डिस्प्ले युनिट्स आइस बॉक्स लगाए जाएंगे.

फिश आउटलेट खोले जाने के लिए कम से कम 15 फीट लंबी व 15 फीट चौड़ी जमीन की जरूरत है.

डीएम को भेजे पत्र में कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में खोले जाने वाले फिश आउटलेट फेश कैच बिहार ब्रांड के नाम से खोले जाएंगे.

शुरुआती दौर में जिले में मात्र दो फिश आउटलेट खोले जाने की की योजना है. हालांकि इसे आने वाले दिनों में बढ़ाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इससे युवाओं को रोजगार का भी अवसर मिल पाएगा.

इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में जमीन को चिन्हित करते हुए इसके एनओसी की भी मांग विभाग द्वारा की गई है.

निष्कर्ष
इस फिश आउलेट्स खुल जाने से जहां लोगों को ​फ्रेश मछली मिलेगी तो वहीं मछली पालकों को बाजार मिल जाएगा. इससे बिचौलियों का भी रोल खत्म हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

shrimp farming in india
मछली पालन

Seafood Export: चीन और यूरोपीय संघ के सीफूड निर्यात मूल में 22 और 37 फीसद की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. देश में सीफूड एक्सपोर्ट (Seafood Export) लगातार बढ़ रहा है....

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...