Home डेयरी Dairy : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, इस देसी तरीके से करें बकरी के दूध में मिलावट की पहचान
डेयरी

Dairy : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, इस देसी तरीके से करें बकरी के दूध में मिलावट की पहचान

goat farming for milk
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी का दूध बहुत ही गुणकारी होता है. इसके पीने का कई फायदा भी है. हालांकि एक मसला ये भी है कि बकरी के दूध में से आने वाली खास तरह की स्मेल के चलते ही बहुत सारे लोग इसे नहीं पीते हैं. जबकि ये कई बीमारियों के लिए मुफीद है. बीमारी के समय में पीने के लिए बाजार में फ्लेवर्ड मिल्क भी मिलता है. जिस वजह से उस खास तरह की स्मेल से भी दूध की मिलावट को नहीं पकड़ा जा सकता है.

पशु के दूध की जांच करने का अपना-अपना तरीका होता है, लेकिन बकरी के दूध की ये खासियत होती है कि उसके ऊपर जमी मलाई इस बात की ओर इशारा करती है कि दूध में मिलावट है. दरअसल, बकरी के दूध के साथ उल्टा सिस्टम है. उसमें मिलावट की गई तो उसमें मलाई जम जाएगी. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि बकरी के दूध में से एक अलग ही तरह की स्मेल आती है जो इसकी बड़ी पहचान है.

तो बढ़ जाएगी बकरी के दूध की डिमांड: बरबरी नस्ल की बकरियों का ब्रीडिंग सेंटर चलाने वाले राशिद उल हक बताते हैं कि देश में आनलाइन बकरी का पाश्चराइज्ड दूध 200 ग्राम की बंद बोतल में 35 से 40 रुपये तक बेचा जा रहा है. कहा कि अभी अमूल, मदर डेयरी समेत और बड़ी कंपनियों ने बकरी के दूध कारोबार में अभी कदम नहीं रखा है, जिस दिन ऐसा हुआ तो इस दूध की डिमांड बढ़ जाएगी. वहीं गुरू अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंह इस संबंध में कहते हैं कि डॉक्टर भी दवा के रूप में बकरी का दूध पीने की सलाह मरीजों को देते हैं.

अमृत हो जाता है बकरी का दूध: बकरी के चरने की व्यवस्था को देखकर इसके दूध को ऑर्गेनिक भी कहा जा सकता है. वहीं राजस्थान के बकरी पालक शफीक खान कहते हैं कि खासतौर पर बकरी के दूध में मिलावट डेंगू के मरीज के बढ़ने पर ज्यादा हो जाती है. जब हर तरफ डेंगू फैला होता है तो बकरी के दूध को अमृत समझा जाता है. ऐसे मौके पर बहुत सारे लोग बकरी के दूध में गाय का दूध मिलाकर बेचने लगते हैं. क्योंकि गाय और बकरी के दूध में कई चीजों को लेकर समानताएं होती हैं. इसलिए पता करना आसान नहीं होता है कि दूध में मिलावट है या नहीं.

ऐसे करें मिलावट की पहचान: मिलावटी दूध के बारे में सीआईआरजी के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि देसी तरीके से मलाई और दूध की खास स्मेल से मिलावट की पहचान की ही जा सकती है. जल्द ही साइंटीफिक किट से भी बकरी के दूध की पहचान हो सकती है. दरअसल, सीआईआरजी किट को बनाने का काम कर रहा है. डायरेक्टर का कहना है कि जल्द ही टेक्नोजलॉजी किसी प्राइवेट कंपनी को ट्रांसफर की जाएगी. जिसके बाद किट बाजार में आ जाएगी. ऐसे में आम लोग भी इसका इस्तेमाल करके बकरी के दूध की जांच कर सकते हें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
डेयरी

Dairy Sector: डेयरी सेक्टर में खाली पदों पर होगी भर्ती, सरस प्रोडक्ट के बाजार का बढ़ेगा दायरा

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोपालन और...

milk production
डेयरी

NDDB: इस लाल पेस्ट को तैयार कर, मस्टाइटिस का करें इलाज, एनडीडीबी ने बताया आसान तरीका

नई दिल्ली. पशुओं में मस्टाइटिस की वजह से दूध उत्पादन में कमी...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy Animal News: पशुओं को ठंड से बचाने और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड के महीने में डेयरी पशुओं का दूध उत्पादन घट...