Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को क्या खिलाएं, जिससे बढ़ जाए अंडा उत्पादन, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को क्या खिलाएं, जिससे बढ़ जाए अंडा उत्पादन, जानें यहां

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पाला जाता है लेकिन कई बार लेयर मुर्गियां अंडों का उत्पादन अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं करती हैं. इससे मुर्गी पालकों को नुकसान होता है. दरअसल, पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियां कई कारणों की वजह से अंडा उत्पादन कम कर देती हैं. कई बार मुर्गियों को सही फीड नहीं मिलता है. इससे अंडा उत्पादन पर असर पड़ता है. वहीं कई बार मुर्गियां तनाव में आ जाती हैं. इस वजह से भी अंडों का उत्पादन कम हो जाता है. इसलिए इन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

इतना ही नहीं मुर्गियों को एक दिन में 14 घंटे लाइट की जरूरत होती है. अगर इससे कम लाइट उनको मिलती है तो उस कारण से भी कई बार मुर्गी अंडे का उत्पादन कम कर देती हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो मुर्गियों का अच्छी तरह से मैनेजमेंट करना चाहिए. उनको स्वस्थ रखना चाहिए. तभी आपको उनसे अंडों का उत्पादन बेहतर मिलेगा और इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको मिलेगा.

कौन सा फीड खिलाना चाहिए
मुर्गियों के लिए सबसे अच्छा जो फीड माना जाता है वह लेयर मैश, जो बाजार में आपको आसानी से उपलब्ध होता है. उसमें तमाम न्यूट्रिशन होते हैं. जिससे मुर्गियों को अंडा उत्पादन करने में फायदा मिलता है. अगर आप लेयर मैश फीड बाजार से ले लेते हैं तो आपको किसी और चीज को देने की जरूरत नहीं होगी. आप इसी से ही मुर्गीयो का अंडा उत्पादन बढ़ा सकते हैं. इससे मुर्गियों को तमाम पोषक तत्व भी मिल जाएंगे. कई बार लोग घर के फीड से ही मुर्गियों को पालते हैं तो ऐसे में देखा गया है कि अंडों का उत्पादन कम हो जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को न्यूट्रीशियन चाहिए होता है वो उनके फीड में होना चाहिए, तभी अंडा उत्पादन ज्यादा मिलेगा.

इन मेडिसन को खिलाएं
पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो कई बार मेडिसिन मैनेजमेंट का भी ख्याल न रखने की वजह से अंडा उत्पादन कम हो जाता है. अगर सही वक्त पर मुर्गियों को दवा मिल जाए तो उसे जो बीमारी लगने की का खतरा रहता है वह कम हो जाएगा और मुर्गियां बीमार भी नहीं पड़ेंगी. मुर्गियों को स्वस्थ रखने और अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए आप तीन तरह की दवाएं जो बाजार में आसानी से मिल जाती हैं, उन्हें दे सकते हैं. इसमें एस्ट्रोवेट, विमेरल और लाक्जाइन पाउडर भी मुर्गियों को दिया जाता है. जिससे मुर्गियों का अंडा उत्पादन अच्छा हो जाता है. यह तीनों मेडिसिन आसानी से आसपास की वेटरिनरी शॉप पर उपलब्ध हो जाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...