Home career Job: एनडीए और सीडीएस-2 के 859 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां निकली सब इंस्पेक्टर की भर्ती
career

Job: एनडीए और सीडीएस-2 के 859 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां निकली सब इंस्पेक्टर की भर्ती

job
सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन.

नई दिल्ली. बेरोजगार युवाओं और अपना कॅरियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए और सीडीएस-2 के लिए भर्ती निकाली है. वहीं यूपीएससी की ओर से निकाली गई भर्ती में 859 पदों के लिए आवेदन भी आना शुरू भी हो गया है. अगर आप अपने आपको इन भर्तियों का उम्मीदवार मानते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन किया जा सकता है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा (2) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नेशनल डिफेंस एकेडमी / नेवल एकेडमी (NDA/NA) II और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II की लिखित परीक्षाएं 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी. इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता

नवल डिफेंस एकेडमी (NDA)
नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए. फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से ग्रेजुएशन / इंजीनियरिंग की डिग्री आवेदन शुल्क UPSC सीडीएस-2200 रुपए, यूपीएससी एनडीए-2100 रुपए है। एससी / एसटी, महिलाओं के लिए निशुल्क है. चयन प्रक्रिया की बात की जाए रिटन एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम पर होगा.

कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov. in पर जाएं. मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें. होम पेज पर उपलब्ध UPSC NDA/NA & CDS II परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें. नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके फॉर्म भरें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें. आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले व 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए.

ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन MPPSC ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 जून से की जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov. in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल /ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...