Home पोल्ट्री Egg Production: यूपी में हर दिन होगा 5 करोड़ अंडों का उत्पादन, जरूरत पूरी कर दूसरे राज्यों को बेचा जाएगा
पोल्ट्री

Egg Production: यूपी में हर दिन होगा 5 करोड़ अंडों का उत्पादन, जरूरत पूरी कर दूसरे राज्यों को बेचा जाएगा

अंडों पर लिखी जा रही है एक्सपायरी डेट.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुधन और दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार, राज्य में पोल्ट्री सेक्टर को बढ़ावा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अंडों की डिमांड बढ़ रही है लेकिन उसकी पूर्ति करने के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. सरकार उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022 के तहत ऐसे काम कर रही है, जिससे राज्य में जरूरत के मुताबिक अंडो का उत्पादन हो और दूसरे राज्य में भी इसे एक्सपोर्ट किया जा सके. ताकि इसका फायदा सीधे तौर पर पोल्ट्री फार्मर्स को भी मिले.

धर्मपाल सिंह ने बताया कि राज्य में हर दिन अंडे की खपत ज्यादा है. जबकि राज्य में पोल्ट्री फार्मर्स हर दिन 2 करोड़ अंडों का उत्पादन कर रहे हैं. जनसंख्या के आधार पर देखा जाए तो हर दिन 3 करोड़ अंडों की जरूरत है. इसलिए हर हाल में कम से कम 3 करोड़ अंडे हर दिन उत्पादित होने चाहिए.

दूसरों से राज्यों से मंगाया जाता है अंडा
उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए एक करोड़ अंडा दूसरे राज्यों से मंगाया जाता है.

इसी वजह से राज्य सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि हम इसे बढ़ाकर रोज 5 करोड़ अंडों का उत्पादन करेंगे.

सरकार ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो जरूरत के मुताबिक अंडों का उत्पादन होगा और दूसरे राज्यों को भी भेजा जा सकेगा.

इससे राज्य के पोल्ट्री फार्मर्स को और ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

यही वजह है कि सरकार अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर ग्रामीण स्तर पर पोल्ट्री फार्मिंग बढ़ावा दे रही है.

वहीं सरकार की ओर से आईवीआरआई बरेली द्वारा विकसित सीएआरआई देवेंद्र जैसी देसी नस्लों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो कम समय में अच्छी वृद्धि करती है और मांस और अंडा दोनों के लिए उपयुक्त है.

राज्य सरकार की ओर से राज्य की खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत इन्वेस्ट यूपी पोर्टल पर पंजीकरण प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 35 फीसद तक सब्सिडी दी जा रही है.

वहीं हाल ही में सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से हर अंडे पर प्रोडक्शन की डेट और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना भी अनिवार्य कर दिया है.

सरकार की ओर से हर एक काम अंडों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने साथ ही उत्पादन को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है.

निष्कर्ष
सरकार चाहती है कि दूसरे सेक्टर की तरह पोल्ट्री सेक्टर भी बढ़े ताकि इससे जुड़े लोगों को ज्यादा फायदा हो सके और नए लोग भी इसमें आगे आएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...