Home पोल्ट्री Egg: आइडिया, मेहनत और ईनामदारी से इन दोस्तों ने अंडे को बनाया ब्रांड, सालाना 100 करोड़ का है टर्नओवर
पोल्ट्री

Egg: आइडिया, मेहनत और ईनामदारी से इन दोस्तों ने अंडे को बनाया ब्रांड, सालाना 100 करोड़ का है टर्नओवर

egg news
अंडे को ब्रांड बनाने वाले तीन दोस्त.

नई दिल्ली. अंडों को हम आसपास की दुकानों से खरीद कर लाते हैं और इसे खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अंडे भी एक ब्रांड के रूप में स्थापित हो सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. बिहार के तीन दोस्तों ने इस काम को कर दिखाया है. उन्होंने उस देश में जहां अंडों को ब्रांड बना दिया जहां पर इसको लेकर तमाम तरह की अफवाहें भी फैलाई जाती हैं. इन दोस्तों ने न सिर्फ अंडे को ब्रांड बनाया है बल्कि अंडे के कई और प्रोडक्ट भी आगे लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अगर ये कहा जाए कि ये तिकड़ी हमारे किचन में अंडे के प्रोडक्ट के जरिए पकड़ बना रही है तो गलत नहीं होगा.

ये तीन दोस्त कोई और नहीं अभिषेक नेगी, उत्तम कुमार और आदित्य कुमार हैं. बिहार के रहने वाले इन दोस्तों ने एक ऐसा विजन बनाया, जिसमें प्रीमियम, प्रोटीन सोर्स के रूप में हैल्दी हर्बल फीड अंडे पेश करना था. इन लोगों ने एग्गोज नाम का अंडों का ब्रांड बना दिया और इस ब्रांड के तले हर दिन चार लाख अंडे बेचे जाते हैं.

अच्छी क्वालिटी का ताजा अंडा लोगों तक पहुंचाया
एग्गोज कंपनी का सालाना टर्नओवर सिर्फ अंडा बेचकर 100 करोड़ रुपए है. आज एग्गोज ब्रांड कई बड़े शहरों में आसानी से देखा जा सकता है, जो कहीं ना कहीं इन तीनों दोस्तों की अथक मेहनत, ईमानदारी और एक नए आइडिया की मिसाल बन गया है. बता दें कि साल 2020 में इन्होंने एग्गोज की शुरुआत की थी लेकिन सफल हाने से पहले ही उन्होंने बिहार में 3 साल तक पोल्ट्री फार्मिंग का काम किया. वहीं से सीखा कि कैसे अंडों की क्वालिटी को बेहतर बनाकर लोगों को अच्छी क्वालिटी का ताजगी से भरा अंडा पहुंचाया जा सकता है और इससे कमाई की जा सकती है.

वो कर दिया है जो मिसाल बन गई
हालांकि इन दोस्तों के सामने चुनौतियां भी कम नहीं थीं. नोटबंदी ने अभिषेक नेगी के पहले के स्टार्टअप को बड़ा झटका पहुंचा ही दिया था. फिर कोरोना की अफवाहों ने अंडे के इस कारोबार को और तगड़ा झटका दिया. एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके बैंक बैलेंस जीरो के करीब पहुंच गए लेकिन तीनों दोस्तों ने हार नहीं मानी और उन्होंने वह कर दिखाया जो देश में एक मिसाल बन गया है. बता दें कि उनके अंडे हर्बल फीड से उत्पादित होते हैं जिससे इनमें पोषण और ज्यादा होता है. अंडों का ऑरेंज योल्क जो बताता है की सेहत के लिए ये बेहतरीन है. फार्म से ग्राहक तक सिर्फ एक दिन में पहुंचने की गारंटी और ताजगी से कोई समझौता नहीं होता है.

ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
आने वाले समय में एग्गोज सिर्फ अंडे बेचने तक ही सीमित नहीं रहने वाला है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि जल्द ही एग सालानी, एग पाउडर और एग लिक्विड भी लॉन्च करने की तैयारी है. कंपनी की अंडे के हर रूप में आपके किचन तक पहुंचने की तैयारी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...