Home career Job: 7 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल
career

Job: 7 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

जॉब न्यूज.

नई दिल्ली. क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो हो सकता है यहां आपकी तलाश खत्म हो जाएगा. क्योंकि ​एक दो पदों पर नहीं बल्कि हजारों पदों पर सरकारी नौकरी निकली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है और बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन को इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश है. जिसके लिए तमाम जानकारी कमीशन की ओर से दी गई है. आइए इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल जान लेते हैं.

जब बात सरकारी की नौकरी है तो इसके लिए योग्यता भी होनी चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कितनी योग्यता की जरूरत है और कौन आवेदन कर सकता है.

50 फीसद नंबर वाले कर पाएंगे आवेदन
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से बताया गया है कि प्राइमरी टीचर के लिये कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास और भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डीएलएड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा भी होना चाहिए. अपर प्राइमरी टीचर के लिये अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करता है तो उसके पास 50 फीसद मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और भारतीय पुनर्वास परिषद का वैलिड सीआरआर नंबर होना चाहिए. साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड होना चाहिए.

40 वर्ष वाले भी कर पाएंगे आवेदन
अब बात आती है आयु सीमा की. इसके लिए भी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने जानकारी साझा की है. सामान्य (पुरुष) के लिए 18-37 और सामान्य (महिला) के लिए 18-40 साल हैं. ओबीसी, एमबीसी (महिला, पुरुष) के लिए 18-40 साल है. एससी, एसटी (महिला, पुरुष) के लिए 18-40 साल है.

यहां करना होगा आवेदन
बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने जिन 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है उसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती राज्य के स्पेशल स्कूलों में टीचर के लिए निकाली गई है. इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली रहेगी.

कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें. चयन प्रक्रिया के बारे में भी जान लें कि रिटन होगा. एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...