Home मछली पालन Fisheries: 1500 मछलियों को तालाब में पाल​ते हैं तो कितना आएगा खर्च, मुनाफा कितना होगा, ये भी जानें
मछली पालन

Fisheries: 1500 मछलियों को तालाब में पाल​ते हैं तो कितना आएगा खर्च, मुनाफा कितना होगा, ये भी जानें

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. तालाब में मछलियों को पालकर अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन आपके दिमाग में यह सवाल जरूर होगा कि तालाब में कितनी मछलियों को पालने पर कितना फायदा होगा. क्योंकि कोई भी जब बिजनेस की शुरुआत करता है तो उसमें फायदा और नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप तालाब में 1500 मछलियों को पालते हैं तो इस पर कितना खर्च करना पड़ेगा. वहीं जब 1500 मछलियों की फसल तैयार हो जाएगी तो आप उन्हें कितने रुपए में बेच पाएंगे और इससे आपको कितना मुनाफा होगा.

एक्सपर्ट के मुताबिक मछली पालन एक ऐसा काम है, जिसे अच्छे से किया जाए तो इसमें नुकसान का खतरा बहुत कम रहता है जबकि फायदा ज्यादा होता है.

किसपर कितना होगा खर्च, पढ़ें यहां
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप तालाब में 1500 मछलियों के बीज डालते हैं और 4 रुपए प्रति बीज के हिसाब से अगर 1500 मछलियों का दाम कैलकुलेट किया जाए तो 6000 मछलियों के बीज पर खर्च करना पड़ेगा. एक मछली का एवरेज वजन 600 ग्राम लेते हैं तो 1200 मछलियों का वजन 720 किलो आता है. यह तब होता है जब हम मान के चलते हैं कि 300 मछलियां तालाब में खराब हो गई हैं. मछलियों के खाने पर आने वाले खर्च की बात की जाए तो 720 किलो मछलियों के लिए 576 किलो खाने की जरूरत होगी. 576 किलो दाने का दाम 23 हजार 40 रुपए होगा. वहीं 50 किलो अगर नमक लगता है तो 1000 रुपए इस पर खर्च होगा. कैल्शियम कार्बोनेट 50 किलो लगता है तो उसपर 1529 का खर्च आएगा. वहीं एरिएशन के लिए मोटर लगाने पर 8 हजार 60 रुपए खर्च आएगा. कुल मिलाकर कहा जाए तो 39 हजार 948 रुपए का खर्च मछली पालन पर आएगा.

कितना होगा मुनाफा, पढ़ें यहां
अब बात आती है कि तकरीबन 40 हजार रुपए खर्च करने के बाद मछलियों से मुनाफा कितना होगा, तो बता दें कि अगर 1 किलो की मछली तालाब में तैयार हो गई और इसे आप 110 रुपए में बेचते हैं तो 720 किलो का 110 में गुणा करना होगा. ऐसा करने पर 79 हजार 200 रुपए की मछली बिकेगी. इसमें से हम खर्च हुए 39 हजार 948 घाट देते हैं तो शुद्ध लाभ 39 हजार 252 रुपए होगा. यानी आप तालाब में 1500 मछलियों को पालते हैं तो 39 हजार का शुद्ध लाभ हासिल कर सकते हैं. हालांकि इसमें तालाब के निर्माण का खर्च नहीं जोड़ा गया है. अगर आप तालाब का निर्माण भी कराते हैं तो खर्च और बढ़ेगा. वहीं पहले से आपके पास तालाब है तो फायदा ज्यादा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...