Home मछली पालन Fisheries: मछलियों के तालाब में एरिएशन करने पर कितना होता है खर्च
मछली पालन

Fisheries: मछलियों के तालाब में एरिएशन करने पर कितना होता है खर्च

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन में बेहद ही अहम कामों में से एक एरिएशन होता है, अगर मछली पालन के दौरान सही तरीके से मछलियों के लिए एरिएटर की मदद से एरिएशन न किया जाए तो फिर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और इससे मछलियों में मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. जिसका नुकसान मछली पालकों को झेलना पड़ सकता है, अगर मछलियों में मृत्युदर दिखाई देती है तो इसका सीधा सा मतलब है कि बड़े पयमानें पर फिश फार्मिंग में नुकसान होगा. इसलिए इससे बचना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए तालाब में एरिएटर चलाना पड़ता है.

एरिएशन जिसे हिंदी में वायु संचारण भी कहा जाता है, फिश एक्सपर्ट के मुताबिक यह मछली पालन के लिए बेहद ही अहम है. ताकि मछलियों को सांस लेने में दिक्कत न हो और वह आसानी के साथ तालाब में पल सकें. ताकि उनकी ग्रोथ अच्छी हो और मछली पालकों को इससे बेहतर उत्पादन मिल सके.

इन सामानों की पड़ती है जरूरत
तालाब में एरिएशन के लिए एसी 006 55 वॉट या एसी 008 65 वॉट मोटर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके जरिए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रख सकते हैं. इसके लिए पीवीसी पाइप की भी जरूरत पड़ेगी. पीवीसी पाइप को हम एक तरफ मोटर से जोड़ते हैं और दूसरी तरफ इसको एयर बॉल से जोड़ा जाता है. इसके बाद इसको तालाब में चारों तरफ फैला दिया जाता है. 600 स्क्वायर फीट तालाब में आपको करीब 12 एयर बॉल्स की जरूरत पड़ेगी. अगर आप इस चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो फिर पैडल और व्हील एयरेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे भी आप मछलियों के लिए तालाब में प्रर्याप्त आक्सीजन पहुंचा सकते हैं.

कितना आएगा खर्च, जानें यहां
इन सामानों को लगाने में आपको पैसा भी खर्चा करना पड़ेगा. इसलिए ये जानना बेहद ही अहम है कि कितना खर्च एरिएटर लगाने पर आपको आएगा. क्योंकि कहीं न कहीं मछली पालन में फायदा लागत पर भी निर्भर करता है. अगर आप 55 वॉट की मोटर लेते हैं तो इसके लिए आपको 6500 रुपए खर्च करने होंगे. 65 वॉट की मोटर पर खर्च और ज्यादा बढ़ जाएगा. वहीं आपको पीवीसी पाइप की जरूरत भी पड़ेगी दो रोल पीवीसी पाइप इसमें लगेगा. इसके लिए आपको 900 खर्चा करना पड़ेगा. एक रोल पीवीसी पाइप पर 450 रुपए का खर्च आएगा. 12 एयर बॉल्स के लिए 960 रुपए खर्च करने की जरूरत पड़ेगी. एक एयर बाल की कीमत तकरीबन 80 रुपए पड़ेगी. इस तरह से आपको एरिगेशन में तकरीबन 8360 खर्च करने पड़ेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...