Home मछली पालन Fish Farming: इस तरह के तालाब में पालें इन चार प्रजातियों की मछलियां तो मिलेगा अच्छा मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: इस तरह के तालाब में पालें इन चार प्रजातियों की मछलियां तो मिलेगा अच्छा मुनाफा

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. सीजनल तालाब में मछली पालन करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. हालांकि तालाब में मछली पालन के लिए कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी होता है. मसलन तालाब के लिए मिट्टी की जगह अच्छी चुननी चाहिए. तालाब बनाने के लिए मिट्टी के प्रकार का ध्यान रखना और जलधारा क्षमता का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. जबकि तालाब में पानी का स्तर 5 से 6 फीट तक रखा जाता है. अगर तालाब नहीं है तो आप टैंक में भी मछली पालन कर सकते हैं. बायोफ्लॉक तकनीक से कम पानी और कम खर्चे में ज्यादा मछलियां पाली जाती है. इस​ वजह से बहुत से किसान इस तकनीक की मदद से मछली पालन कर रहे हैं.

बात की जाए सीजनल तालाब की तो इसमें आप मछली का पालन कर सकते हैं. सीजनल तालाब में मछली पालने के लिए कत्ला, रोहू, मृगल और विदेशी कार्प की प्रजातियां अच्छी मानी जाती हैं. इन मछलियों को एक साथ पालने से किसानों को ज्यादा फायदा होता है. यदि आप सीजनल तालाब में मछली पालन करके ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो इन मछलियों को जरूर पालें, जिसका बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा.

इस साइज की मछली को पालें
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि रोहू, कतला, मृगल और विदेशी कार्प के जो बच्चे हैं, उनकी सीजनल तालाब में फार्मिंग करनी चाहिए. इनका साइज तकरीबन 5 से 6 इंच तक होना चाहिए. जबकि इनकी मार्केट में डिमांड अच्छी होती है. यदि आप इन चारों मछलियों में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको काफी फायदा मिलने वाला है और इससे आप दो फसल आसानी से निकाल सकते हैं. जिसे आपको अच्छी खासी कमाई हो जाएगी. सीजनल तालाब में मछली पालन के लिए कुछ बातों का ध्यान देना भी जरूरी है. मछली पालन के लिए तालाब का पानी साफ रखना बेहद जरूरी है तालाब में मछलियों का पर्याप्त ऑक्सीजन भी देते रहना चाहिए.

इन बातों का खास ख्याल रखें मछली पालक
मछली पालकों की जानकारी के लिए बात दें कि अगर जरूरत पड़े तो तालाब में एरिएटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दरअसल, अवसर रोहू जैसी मछलियों को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है. तब एरिएटर की जरूरत होती है. मछली पालन में मिश्रित मछली पालन की तकनीक सबसे अच्छी मानी जाती है और इससे ज्यादा फायदा भी होता है. आपको बता दें कि एक तालाब में मछली पालन के लिए चुनी गई मछलियों के 4 हजार तक बीज डाले जा सकते हैं. मछली पालन के लिए आपको जैविक रासायनिक खाद का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा मछलियों को कृत्रिम भोजन भी दे सकते हैं. इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...