Home मछली पालन Fisheries: मछलियों के फीड में जरूर मिलाएं नमक, यहां पढ़ें इसके फायदे
मछली पालन

Fisheries: मछलियों के फीड में जरूर मिलाएं नमक, यहां पढ़ें इसके फायदे

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर एक एकड़ के तालाब में मछली पालन का काम किया जाए तो इसे फसल तैयार होने पर 5 से 6 लाख रुपए तक कमाया जा सकता है. यही वजह है कि मछली पालन में किसान आगे आ रहे हैं और मछली पालन करके अपनी इनकम को डबल कर रहे हैं. जबकि सरकार भी चाहती है कि किसान मछली पालन से अपनी आय बढ़ाएं. इस वजह से सब्सिडी आदि की व्यवस्था सरकार की ओर से भी की जा रही है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली पालन करने में मछलियों की देख-रेख बेहद जरूरी होती है. खासतौर पर उनके फीड को लेकर ज्यादा सीरियस रहने की जरूरत होती है.

फिश एक्सपर्ट के मुताबिक मछलियों को जो फीड दी जाती है, वही उनकी ग्रोथ का जरिया होते हैं. मछलियां फीड खाती हैं तो उनकी ग्रोथ होती है. अगर उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी हो जाए या कोई दूसरी परेशानी हो जाती है तो मछलियां फीड नहीं खाती हैं. इससे उनकी ग्रोथ कम होती है. नतीजे में फिश फार्मर को इसका नुकसान उठाना पड़ता है. मछलियां आसानी से फीड खाएं और उनके ग्रोथ तेजी से हो इसके लिए फीड में अगर नमक मिला दिया जाए तो इसके कई फायदे हैं. आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

नमक देने के हैं कई फायदे
अगर आप मछली पालन करते हैं चाहे वो चंदा मछली हो या फिर पंगेसियस मछली. इसके लिए जब फीड तैयार करें तो उसमें नमक का इस्तेमाल जरूर करें. क्योंकि बहुत सारे ऐसे किसान होते हैं जो दवाओं पर ज्यादा खर्च करने की स्थिति में नहीं होते हैं. लिवर टॉनिक और ग्रोथ प्रमोटर जैसी चीजें भी मछलियों को नहीं दे पाते हैं. ऐसे में उनकी मछलियां तालाब में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं. मछलियों की ग्रोथ तेजी से नहीं होती है. नतीजे में मछली पालक को नुकसान होता है. हालांकि नमक अगर उनकी फीड में मिलाकर दिया जाए तो इससे उन्हें फायदा होगा और मछलियों को न तो ग्रोथ प्रमोटर की जरूरत होगी न ही लिवर टॉनिक आदि देने की जरूरत पड़ेगी.

इस तरह फीड में मिलाएं नमक
फीड में नकम मिलाने के लिए एक बोरा फीड आप किसी जगह पर खोल कर रख लें. फिर उसमें तकरीबन आधा किलो नमक मिलना है. नमक मिलाने के लिए पहले किसी दूसरे बर्तन में थोड़ा सा पानी लें और उसके अंदर आधा किलो नमक मिला दें. फिर अच्छी तरह से फीड के ऊपर से डाल दें और हाथों से उसे मिक्स कर दें. ताकि पूरे फीड में नमक का पानी आसानी के साथ मिक्स हो जाए. जिससे मछलियों को नमक का पानी मिल जाए. नमक की ये भी खासियत है कि यह मछलियों की भूख बढ़ाता है और मछलियां इससे अच्छे से खाना खाती हैं. वहीं इसका एक फायदा यह भी है कि फीड के अंदर जो भी प्रोटीन होता है, नमक डालने से मछलियों के बॉडी में लगता है. इससे उनकी ग्रोथ तेजी से होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालन

Fisheries: पीएमएमएसवाई के तहत एक्वा पार्कों की स्थापना के लिए 713 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

नई दिल्ली. मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...