Home पशुपालन Dairy Animal: डेयरी फार्म-गौशालाओं में ये तकनीक अपनाने से खत्म हो जाएगी हरे चारे की कमी
पशुपालन

Dairy Animal: डेयरी फार्म-गौशालाओं में ये तकनीक अपनाने से खत्म हो जाएगी हरे चारे की कमी

अगर आप चारा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसे कुछ चरणों में शुरू कर सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मेघालय के शिलांग में आयोजित दो दिवसीय “पूर्वोत्तर क्षेत्र में पशुधन क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संवाद पर सम्मेलन में एक्सपर्ट और मेहमानों ने अपनी राय रखी. इस दौरान डेयरी फार्म-गौशालाओं में हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या को खत्म हो सकती है. गौरतलब है कि पशुओं के लिए ठंड और गर्मी के महीनों में हरे की कमी हो जाती है. इससे पशुओं को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलता है. नतीजे में इसका असर दूध उत्पादन पर दिखाई देता है.

सम्मेलन का उद्घाटन मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने किया है. इस दौरान उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) राज्यों के पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, उद्यमियों और रिसर्चर भी मौजूद थे. अगले दिन सम्मेलन में पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और अरुणाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री गेब्रियल डी वांगसू भी मौजूद थे. इस दौरान मत्स्य पालन, मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल ने भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के कारण पूर्वोत्तर क्षेत्र के सामने आने वाली रुकावट पर प्रकाश डाला.

चारा उत्पादन पर दिया जोर, सम्मेलन की बड़ी बातें भी पढ़ें यहां
मंत्री ने मांस, अंडा, दूध और चारे में पूर्वोत्तर क्षेत्र में मांग-आपूर्ति के अंतर पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को दोहराया और हितधारकों से राष्ट्रीय समृद्धि के लिए इस क्षेत्र के विकास में शामिल होने का आग्रह किया.

उन्होंने पशुधन क्षेत्र के माध्यम से पूर्वोत्तर में रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पारंपरिक पशुधन खेती प्रणाली में नवीन और आधुनिक पशुपालन प्रथाओं और गौशालाओं में चारा खेती के लिए हाइड्रोपोनिक्स के उपयोग की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि चरागाहों को पुनर्जीवित करके चारा उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. राष्ट्रीय औसत की तुलना में पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता कम होने पर भी चिंता व्यक्त की.

पारंपरिक फसलों के स्थान पर पूर्वोत्तर में मक्का की खेती बढ़ाने के अपने विचार रखे. ज्यादा मादा मवेशियों को प्राप्त करने और बदले में अधिक दूध उत्पादन प्राप्त करने और आवारा मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के उपयोग पर जोर दिया.

मिथुन के संरक्षण पर काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार एफएमडी टीकाकरण के लिए राज्यों को सहायता दे रही है तथा एनईआर एफएमडी मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे पशुधन क्षेत्र में निर्यात में वृद्धि होगी.

अरुणाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री गेब्रियल डी वांगसू ने कहा कि पशुधन क्षेत्र न केवल आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों की भलाई के लिए भी एक बुनियादी इकाई होनी चाहिए.

उन्होंने पशुधन की घटती आबादी पर चिंता व्यक्त की, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है तथा स्थानीय नस्लों के लिए आनुवंशिक सुधार, चारा बढ़ाने तथा पारंपरिक से आधुनिक पशुपालन पद्धतियों की ओर पशुधन उद्यमों को बढ़ावा देने की वकालत की.

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को आवश्यक ज्ञान, नवीन तकनीकों से लैस किया जाना चाहिए तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना चाहिए. उन्होंने जोखिम प्रबंधन तथा बीमा के लिए रोड मैप के विकास के बारे में भी बात की. उन्होंने भारत सरकार से मिथुन के विकास तथा संरक्षण पर पहल करने का भी आग्रह किया.

डीएएचडी की सचिव अलका उपाध्याय ने अपने समापन भाषण में कहा कि एनईआर राज्य पशुधन उत्पादन में कमी रखते हैं तथा मैदानी इलाकों से पशुधन उत्पादों तथा चारे के आयात पर निर्भर हैं.

उन्होंने पूर्वोत्तर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दियात्र पशुधन क्षेत्र के विकास में भागीदार के रूप में विभिन्न विषयों में राष्ट्रीय संसाधन संगठनों (एनआरओ) के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने उत्पादकता बढ़ाने और पूर्वोत्तर की आर्थिक आत्मनिर्भरता में इसके अनुवाद के लिए डेयरी और अन्य क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया. गौशालाओं में हाइड्रोपोनिक्स को बढ़ावा देने के बारे में पता लगाने का भी सुझाव दिया.

माननीय प्रधान मंत्री के आत्मनिर्भर भारत और पूर्वोत्तर के लिए अष्टलक्ष्मी विजन के साथ संरेखित इस दो दिवसीय सम्मेलन ने क्षेत्र के पशुधन क्षेत्र में परिवर्तनकारी प्रगति की नींव रखी है.

सम्मेलन का समापन सार्वजनिक-निजी भागीदारी को मजबूत करने, पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निवेश के अवसर पैदा करने और उन्हें सुविधाजनक बनाने, युवाओं के लिए वैकल्पिक चारा संसाधनों और रोजगार सृजन के अवसरों की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: एफएमडी से बचाने के लिए पशु के खुरों को फिनाइल के पानी से धोएं

नई दिल्ली. खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) बेहद ही खतरनाक बीमारी में से एक...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...