नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में भी मछली पालन करके हजारों रुपए कमाए जा सकते हैं. इसके लिए टैंक का निर्माण और सेटअप करना होता है. इसी टैंक में मछली पालन किया जा सकता है. इसके लिए किसी तालाब की जरूरत नहीं पड़ती है. टैंक बनाने के तरीके की बात करें तो टैंक का आकार व गहराई तो ईंट और सीमेंट से 50 वर्ग फीट का गोल या चौकोर टैंक बनाएं. टैंक की ऊंचाई व गहराई ठीक 3.5 फीट रखनी चाहिए. टैंक का तल बिल्कुल चपटा न रखकर ढलान वाला बनाया जाता है, जिसके सबसे निचले हिस्से में एक मोटा PVC आउटलेट पाइप और कंट्रोल वॉल्व लगाया जाता है.
पाइप के मुंह पर जाली (नेट) लगाई जाती है. ताकि मछली बाहर न निकल सके. वहीं अमोनिया व गंदगी की सफाई के लिए रोजाना वॉल्व खोलकर पानी के दबाव से मछलियों की गंदगी और बचा खाना बाहर निकाल दिया जाता है, फिर उतना ही ताजा पानी भर दिया जाता है.
छांव और ऑक्सीजन की व्यवस्था
▶️ टैंक के ऊपर ग्रीन नेट लगाना आवश्यक है. महंगी ऑक्सीजन मशीन के बजाय टैंक के ऊपर एक साधारण झरना (शावर सिस्टम) लगाने से पानी में पर्याप्त प्राकृतिक ऑक्सीजन घुलती रहती है.
▶️ शुरुआत करने वालों के लिए सिंघी सबसे उपयुक्त मछली मानी जाती है. क्योंकि यह काफी मजबूत (हार्ड) मछली होती है.
▶️ ये मछली कम जगह में आसानी से रह लेती है और बाजार में इसका दाम व मांग बहुत अच्छी रहती है.
▶️ बीज और फिंगरलिंग की संख्या की बात करें 50 वर्ग फीट के टैंक में लगभग 3,500 पीस बच्चे डाले जाते हैं. जिनका शुरुआती वजन कम से कम 10 ग्राम होना चाहिए.
▶️ इन्हें फ्लोटिंग फीड (तैरने वाला दाना) दिया जाता है, जो उनके कुल वजन का लगभग 7 परसेंट से 8 परसेंट प्रतिदिन होता है. यहां मछली लगभग 4.5 महीने में तैयार हो जाती है.
▶️ बताते चलें कि टैंक निर्माण पर शुरुआती एकमुश्त खर्च अलग रहता है.
▶️ बता दें कि हर एक तैयार मछली का वजन औसतन 4.5 महीने बाद 55 ग्राम हो जाता है.
▶️ कुल उत्पादन में अगर मृत्यु दर घटा भी दिया जाए तो लगभग 183 किलो तैयार मछली प्राप्त होती है.
▶️ यदि 250 रुपए प्रति किलो के थोक भाव से बेचते हैं कुल बिक्री 45 हजार 750 रुपए की होगी.
▶️ बता दें कि इस काम को शुरू करने में एक अनुमान के मुताबिक लागत 24 से 25 हजार के बीच आती है.
▶️ इस तरह से शुद्ध रूप से 21 हजार से ज्यादा का मुनाफा सिर्फ एक बैच में ही मिल जाता है.
▶️ यदि आपको बाजार भाव 300 या अधिक मिलता है, तो यह मुनाफा 30 हजार के पार जा सकता है.
निष्कर्ष
यदि कोई व्यक्ति 4 टैंकों का सेटअप लगाता है, तो एक बैच (4.5 महीने) में लगभग 85 हजार से एक लाख रुपए से ज्यादा तक कमा सकता है. इसलिए इस काम को अच्छा का जा सकता है.












Leave a comment