Home मछली पालन Fish Farming: बिहार में तैयार होंगे अच्छी क्वालिटी के मछली बीज, राज्य का फिश ब्रूड बैंक हुआ शुरू
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में तैयार होंगे अच्छी क्वालिटी के मछली बीज, राज्य का फिश ब्रूड बैंक हुआ शुरू

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली सेहत के लिए फायदेमंद है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. बिहार सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन में सबसे जरूरी है कि मछलियों की अच्छी क्वालिटी की बीज उपलब्धता. क्योंकि इससे मछलियों की ग्रोथ बेहतर होती है और आगे चलकर मछली पालकों को मुनाफा कमाने का मौका मिलता है. यही वजह है कि बिहार सरकार ने इस दिशा में एक अहम कदम उठाया है. सरकार की ओर से पिछले दिनों सीतामढ़ी जिले के डुमरा इलाके के राघोपुर बखरी में प्रदेश का पहला फिश ब्रूड बैंक शुरू कर दिया गया है. जहां से अब बेहतर क्वालिटी के मछली बीज उत्पादित होंगे और इससे मछली किसानों को फायदा होगा.

जानकारी के मुताबिक 10.2 करोड रुपए की लागत से प्रदेश के पहले फिश ब्रूड बैंक को तैयार किया गया है. इसे तकरीबन 40 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है. अब इस केंद्र पर वैज्ञानिक तकनीक की मदद से क्वालिटी वाले प्रजनक मछलियां यानी ब्रूडर तैयार किए जाएंगे. जिसका फायदा सीधे तौर पर मछली किसानों को मिलेगा.

जानें ब्रूड बैंक के फायदे
सीतामढ़ी के फिश ब्रूड बैंक में स्वस्थ और अच्छी नस्ल की बड़ी मछलियां भी तैयार की जाएंगी.

इन मछलियों की मदद से अच्छी क्वालिटी और बीमारी से मुक्त मछली बीज तैयार होंगे. जिससे मछलियों की ग्रोथ और उत्पादन ​बेहतर​ होगा.

ऐसे में किसानों और हैचरी संचालकों को अच्छी क्वालिटी का मछली बीज हर समय उपलब्ध हो सकेगा.

यहां मछलियों को रखने और बढ़ाने के लिए अलग-अलग तालाब बनाए गए हैं. इसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनाया गया है.

मछलियों की प्रजाति की जाए तो यहां पर मुख्य रूप से आईएमसी, रोहू, कतला और मृगल को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा.

इसके अलावा जयंती रोहू, कॉमन कार्प, अमृत कतला और अमूर कार्प जैसे विदेशी प्रजातियों को भी बढ़ावा देने का काम किया जाएगा.

गौरतलब है कि कई हैचरी संचालक और मछली पालक बीज और प्रजनन मछलियों के लिए नदियों तालाब और दूसरे प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर रहते थे.

हालांकि अब उन्हें इस ब्रूड बैंक से ही मछली के बीज आसानी से और अच्छी क्वालिटी के मिल जाएंगे.

निष्कर्ष
यहां से मिलने वाले मछली के बीज की ग्रोथ बेहतर होगी. उनका उत्पादन अच्छा होगा और लंबे समय तक जीवित रह सकेंगे. जिससे मछली पालकों को फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...

मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. बिहार में मछली पालन (Fish Farming) की और इससे बेहतर...