Home मछली पालन Fisheries: कम समय में मार्केट साइज मछलियां तैयार करने के लिए करें ये काम
मछली पालन

Fisheries: कम समय में मार्केट साइज मछलियां तैयार करने के लिए करें ये काम

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन भी एक अच्छा व्यवसाय है और इससे आप कमाई कर सकते हैं. अगर आप कैटफिश मछलियों को पालते हैं और उन्हें कंपनियों का बना फीड खिलाते हैं तो मछलियां तेजी से ग्रोथ करती हैं. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों की जब अच्छी ग्रोथ होती है तो उत्पादन भी बेहतर मिलता है. ऐसे में एक एकड़ के तालाब में फिश फार्मिंग करके आप 5 से 6 लाख रुपए सालाना कमा सकते हैं. एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कैटफिश मछलियों को इसलिए हाई प्रोटीन फीड देना बेहद जरूरी है कि वो इससे अच्छी ग्रोथ पकड़ती हैं. वहीं कंपनियों द्वारा तैयार किए गए फीड हाई प्रोटीन वाले होते हैं. हालांकि यहां इस बात का भी ध्यान दें कि सिर्फ अच्छा फीड ही ग्रोथ के लिए काफी नहीं होता है.

एक्स्पर्ट के मुताबिक यदि आप कैटफिश मछलियों की ग्रोथ को चार गुना तेज करना चाहते हैं तो बूस्टर मेडिसिन का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा. मार्केट में कई तरह की बूस्टर मेडिसिन उपलब्ध होते हैं. आप जिस कंपनी से फीड खरीदने हैं, उससे बूस्टर मेडिसिन को भी खरीद सकते हैं. क्योंकि इस तरह की दावाओं से मछलियों को तमाम पोषक तत्व मिल जाते हैं. जैसे विटामिन और मिनरल्स. इस दवा में ये दोनों चीजें भरपूर मात्रा में उपलब्ध है, जिससे मछलियों की ग्रोथ अच्छी होती है.

जल्दी तैयार हो जाती हैं मछलियां
बूस्टर मेडिसिन का इस्तेमाल भी फीड की तरह ही तालाब में किया जाता है. अगर आप इस मेडिसिन को दे देते हैं तो फिर लिवर टॉनिक देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इस दवा को देने से मछलियों की भूख तेजी से बढ़ती है और वह ज्यादा फीड खाती हैं. इसका सीधा सा मतलब है कि मछलियां तेजी से ग्रोथ करेंगी. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस तरह की दवाओं का असर कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगता है और मछलियां कम समय में मार्केट साइज तैयार हो जाती हैं.

जल्दी-जल्दी मिलता रहेगा मुनाफा
एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों को अगर जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलता तो उन्हें तैयार होने में साल भर से ज्यादा का समय लग जाता है. जिसका सीधा सा मतलब है कि आपको उनकी देखरेख ज्यादा समय तक करनी पड़ेगी. उन्हें ज्यादा फीड खिलाना पड़ेगा. वहीं मछलियां जितने दिन तालाब में रहती हैं उन्हें बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है, जबकि आप उन्हें तीन से चार महीने में अगर तैयार कर लेते हैं तो फिर बेच सकेंगे. इससे आपको मछलियों का सही समय पर सही दाम मिल जाएगा और आप अगली फसल के लिए तैयारी कर पाएंगे. जिससे आपको फिश फार्मिंग के काम में जल्दी-जल्दी मुनाफा मिलता रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...