Home मछली पालन Fisheries: इस तरह फिश फीड के खर्च को कम करके बढ़ाएं मछली पालन के काम में मुनाफा, ग्रोथ होगी तेज
मछली पालन

Fisheries: इस तरह फिश फीड के खर्च को कम करके बढ़ाएं मछली पालन के काम में मुनाफा, ग्रोथ होगी तेज

livestock animal news
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन में मुनाफा तो ज्यादा है लेकिन इसे सिर्फ तालाब में पालकर मुनाफा नहीं कमाया जा सकता है. इसके लिए कई बातों का ध्यान देना पड़ता है. फिश एक्सपर्ट का कहना है अगर मछली पालन में आपको ज्यादा सफलता चाहिए तो कुछ नए तरीके को अपनाना पड़ता है. तभी मछली पालन में ज्यादा फायदा मिलता है. क्योंकि वही पुराने तरीके को अपनाकर मछली पालन में ज्यादा मुनाफा नहीं कमा सकते हैं. आपको बता दें कि मछली का पालन कर रहे हैं, मछलियों के खर्च और ग्रोथ पर ध्यान नहीं देंगे तो मुनाफा ज्यादा नहीं मिलेगा. यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मछली को ग्रोथ तेज करेगा और खर्च को भी काम करेगा.

मछली पालन में सबसे ज्यादा खर्च फीड पर होता है. अगर इस खर्च को कम कर दिया जाए तो मुनाफा तेजी से बढ़ सकता है. हालांकि इसका यह मतलब कतई नहीं है कि मछलियों को फीड देना ही बंद कर दिया जाए. सही फीड मैनेजमेंट ही आपको मछली पालन में फायदा पहुंचा सकता है. आपने यह महसूस किया ही होगा कि नदियों में मछलियों को कोई फीड नहीं डाला जाता. बावजूद इसके वह तेजी के साथ बढ़ जाती हैं. जबकि तालाब में बहुत से मछली पालन अच्छा खासा खर्च कर देते हैं. बावजूद उनकी मछलियों की ग्रोथ इतनी तेजी से नहीं होती है. नदियों में मछलियां प्राकृतिक भोजन प्लैंक्टन को खाकर अच्छी ग्रोथ हासिल कर लेती हैं.

नेचुरल फीड खाने वाली मछलियों का करें चयन
एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों की ग्रोथ को तेज करने के लिए नेचुरल फीड देना भी जरूरी होता है. कई मछलियां ऐसी होती हैं, जो नेचुरल फीड को खाकर अच्छा प्रदर्शन करती हैं. उन्हीं मछलियों में रूपचंद जैसी मछलियां भी हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी मछली की फीड कास्टिंग काम आए और मुनाफा ज्यादा मिले तो आप ऐसी मछलियों का चयन करें जो नेचुरल फीड को भी खाती हों और इसे खाकर अच्छा प्रदर्शन करती हों. तभी फिश फार्मिंग के काम में आपको ज्यादा मुनाफा मिलेगा, नहीं तो फायदा कम हो जाएगा.

ग्रोथ बूस्टर पाउडर भी खिला सकते हैं
वहीं आप मछलियों की ग्रोथ तेजी से करने के लिए हाइपर ग्रोथ जैसा ग्रोथ बूस्टर पाउडर भी मछलियों को खिला सकते हैं. मछलियों को अगर आप बूस्टर पाउडर देते हैं तो इससे मछलियां की तेजी से ग्रोथ करती हैं. यह मछलियों का ताकतवर बनाता है. उनके ग्रोथ को 30 फीसदी तक बढ़ा देता है. वहीं फिश फीड के खर्च को भी यह कम करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी मछलियों का विकास तेजी के साथ हो और मुनाफा बढ़े तो आप ग्रोथ बूस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सपर्ट से पूछ कर ग्रोथ बूस्टर ले सकते हैं, जिनको देने से आपको फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...