Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों के लिए कमाल की हैं ये दो जड़ी-बूटियां, बीमारी से बचाती हैं, इम्यूनिटी करती हैं मजबूत
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों के लिए कमाल की हैं ये दो जड़ी-बूटियां, बीमारी से बचाती हैं, इम्यूनिटी करती हैं मजबूत

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गियों को बीमारियों से दूर रखना भी बेहद ही जरूरी है. साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी जरूरी है. क्योंकि देखा जाए तो फार्म पर मौजूद सभी छोटी-बड़ी मुर्गियों में कभी न कभी कोई न कोई बीमारी आती ही रहती है. जबकि मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए काफी सारी दावाओं का इस्तेमाल किया जाता है. इन दवा में एंटीबायोटिक का भी इस्तेमाल किया जाता है. जिससे दवाओं पर अच्छा खासा पैसा भी खर्च हो जाता है लेकिन आप अगर कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें तो मुर्गियों को बीमारियों से बचा सकते हैं. वहीं इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी.

इस आर्टिकल हम आपको मुर्गियों को स्वस्थ रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और बीमारी के दौरान इस्तेमाल की जाने वाले कुछ प्राकृतिक जड़ी—बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जो पोल्ट्री फार्मिंग के काम में बेहद ही कारगर है.

गिलोय देने के फायदे जानें यहां
गिलोय के बारे में तो हम सभी जानते हैं. क्योंकि यह हर जगह आसानी से उपलब्ध है. गिलोय का इस्तेमाल हर घर में होता है. आमतौर पर जब किसी को बुखार आता है तो गिलोय का काढ़ा बनाकर पिलाया जाता है. इससे बुखार जल्दी उतर जाता है. गिलोय से आप मुर्गियों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. अगर आपकी मुर्गियों में जुकाम और फीवर जैसी समस्याएं हैं तो गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह मुर्गियों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा. गिलोय को देने से मुर्गियों में वायरल इंफेक्शन दूर होता है. इसके साथ-साथ यह मुर्गियों में इम्यूनिटी पावर को भी मजबूत करता है. अगर मुर्गी में डाइजेशन प्रॉब्लम है तो वो भी गिलोय दूर करने में मददगार साबित होता है. वहीं ज्यादा गर्मी और ज्यादा ठंड में जब मु​र्गियां स्ट्रेस में हो जाती हैं. तब भी गिलोय देने का फायदा होता है और गिलोय का काढ़ा बनाकर मुर्गियों को दिया जाता है.

मुर्गियों को क्यों देना चाहिए हल्दी
वहीं दूसरी जड़ी बूटी की बात की जाए तो इसे हम हल्दी कहते हैं. हल्दी हर घर में मौजूद होती है. इसका बहुत तरह से इस्तेमाल किया जाता है. कच्ची हल्दी और पाउडर का इस्तेमाल मुर्गी में किया जाता है, या हल्दी पाउडर पानी में मिलाकर मुर्गियों को दिया जाता है. अगर समय-समय पर हल्दी का इस्तेमाल मुर्गियों के लिए किया जाए तो हल्दी में मौजूद तमाम पोषक तत्व मुर्गियों की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है. इसके साथ-साथ हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मुर्गियों में चोट लगे होने पर या अंदरूनी घाव होने पर उसको सही करने में मदद करते हैं. उसके साथ-साथ मुर्गियों में बहुत सारे इन्फेक्शन जैसे वायरल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन से भी हल्दी बचाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...