Home मछली पालन Fish Farming: गर्मी में पालें ये मछली 60 दिनों में ग्रोथ के साथ देगी मुनाफा ही मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: गर्मी में पालें ये मछली 60 दिनों में ग्रोथ के साथ देगी मुनाफा ही मुनाफा

इस मछली के अंदर विटामिन डी का भी एक अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों के लिए विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.
रूपचंद मछली की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. रूपचंद (पाकू) मछली लीन प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो मांसपेशियों की मरम्मत, विकास और शरीर के समग्र रखरखाव के लिए आवश्यक है. वसा में कम: इसमें संतृप्त वसा कम होती है, जो इसे हृदय के लिए स्वस्थ बनाती है और वजन बनाए रखने या घटाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए आदर्श है. गर्मियों में मछली पालन के लिए सबसे उपयुक्त मछलियों की लिस्ट में रूपचंद मछली भी शामिल है. यह मछली न सिर्फ गर्मियों में तेजी के साथ बढ़ती है. बल्कि इसके खाने वालों को फायदा भी पहुंचाती है. रूपचंद मछली में दिल के स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करने वाले गुण होते हैं.
इस मछली के अंदर विटामिन डी का भी एक अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों के लिए विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. इस वजह से इसकी डिमांड मार्केट में अच्छी रहती है और इसका दाम भी अच्छा मिलता है. अगर गर्मियों में आप रूपचंद मछली की फार्मिंग करते हैं तो आपको इससे अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. आइये जानते हैं इसके पालने के लाभ.

किसी भी फीड से लें ग्रोथ: इस मछली के बारे में बता दें कि यह कैटफिश प्रजाति की मछली होती है लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी और कम देखभाल में भी अच्छी खासी ग्रोथ हासिल कर लेती है. इसके पालने में खास बात यह भी है कि इसको किसी खास प्रकार के भी फीड की जरूरत नहीं होती है. आप इसे फ्लोटिंग फीड, होममेड फीड और किचन वेस्ट यहां तक कि चिकन वेस्ट से भी पाल सकते हैं. फिर भी ये अच्छी तरह से ग्रोथ करेगी. रूपचंद मछली गर्मियों में बेहद मुनाफा देने वाली मछली है. अगर आप मछली पालन में कुछ नया और ज्यादा मुनाफे वाला ट्राई करना चाहते हैं तो रूपचंद मछली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

60 दिनों में अच्छा रिजल्ट: ये मछली उन मछली पालकों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जो हर दिन फीड नहीं डाल सकते हैं लेकिन फिर भी यह मछली धीरे-धीरे ग्रोथ करती रहती है. मार्केट में इसकी डिमांड खूब है, ये प्रति किलो डेढ़ सौ रुपए तक​ मिलती है. अगर आप इस मछलियों को गर्मी में पालते हैं तो दो-तीन महीने में ही अच्छा रिजल्ट मिलने लगेगा. इसकी खूबी यह भी है कि इसे दूसरी मछलियों के साथ भी पाला जा सकता है. इससे तालाब का पूरा इस्तेमाल होता है और आपकी कमाई भी बढ़ती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...