Home मछली पालन Fish Farming Tips: मछलियों के बच्चों की तेजी से ग्रोथ के लिए कौन सा फीड खिलाएं, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming Tips: मछलियों के बच्चों की तेजी से ग्रोथ के लिए कौन सा फीड खिलाएं, जानें यहां

livestock animal news
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालक हैं और नर्सरी तालाब में मछलियों के छोटे बच्चों को पाल रखा है. यानी उनकी साइज दो से तीन इंच से कम है और आप एक महीने में लगभग उनकी साइज 3 इंच तक करना चाहते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि उसे क्या खिलाना है. जिससे वह जल्दी से बड़ी हो जाएं और फिर आप उन्हें बेचकर अच्छी कमाई कर सकें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मछलियों के बच्चों को अगर अच्छा फीड खिलाया जाए तो 1 महीने के अंदर ही उन्हें बड़ा किया जा सकता है और बड़े तालाब में डालकर कमाई की जा सकती है.

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वह कौन सा तरीका है, जिससे एक महीने के अंदर ही मछलियां दो से तीन इंच की हो जाती हैं और उन्हें नर्सरी तालाब से निकाल कर बड़े तालाब में शिफ्ट कर दिया जाता है तो लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) की ओर से दी गई जानकारी से रूबरू कराएगा.

क्या-क्या खिलाना चाहिए
मछली के छोटे बच्चों को यानी जिन्हें बीज कहा जाता है. उन्हें नर्सरी तालाब में स्टॉक किया जाता है. यहां जब वे थोड़े बड़े हो जाते हैं तो फिर उन्हें तालाब में डाला जाता है. ताकि उनकी ग्रोथ अच्छी हो सके.

एक इंच के स्पान और हॉफ इंच की मछली के बच्चे को आप सरसों की खली दे सकते हैं लेकिन ये इस चीज पर निर्भर करता है कि मछली के बच्चे कौन सी वेराइटी के हैं. मछलियां आईएमसी हैं या कैटफिश हैं.

आईएमसी मछलियों में जैसे रोहू, कतला और मृगल है तो आप उन्हें सरसों की खली दे सकते हैं और उसमें आपको अंडा भी मिला देना चाहिए.

वहीं मार्केट में कुछ ऐसा भी फीड आता है, जिसमें 40 फीसद तक प्रोटीन होता है. वह फीड भी आप मछलियों को दे सकते हैं.

बता दें कि ग्रार्स कार्प, सिल्वर कार्प का बच्चा अगर आपके नर्सरी तालाब में है तो उन्हें सरसों के खली में अंडा मिलाकर दिया जा सकता है.

कैटफिश, मांगुर, रूपचंद और पंगेशियस का बच्चा है तो उन्हें मार्केट से प्रोटीन से भरपूर फीड को आप दे सकते हैं.

अगर यही बच्चे 200 लाइन या 100 लाइन के हैं तो आप उन्हें फ्लोटिंग फीड बड़ी आसानी से दे सकते हैं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों के फीड में अंडों को जरूर शामिल करें. क्योंकि सरसों की खली में अंडा मिलाकर देने से मछलियों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries, Fish Rate, Government of India, Live Stock Animal News, Boat
मछली पालन

Fish: फिशिंग हार्बर फिश लैंडिंग सेंटर के बनने से मछली के रख-रखाव और नावों को खड़ा करने की बढ़ी सुविधा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत पुडुचेरी स्थायी और...

ornamental fish farming
मछली पालन

Fisheries: लक्षद्वीप के द्वीप समुद्री सजावटी मछलियों हैं समृद्ध, फिशरीज के लिए यहां बहुत संभावनाएं

नई दिल्ली. देश की विशाल समुद्री संपदा के बावजूद भारत के व्यापक...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...