Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन से पहले मुर्गियों की प्रजाति का पता लगाना क्यों है जरूरी, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन से पहले मुर्गियों की प्रजाति का पता लगाना क्यों है जरूरी, जानें यहां

अगर चूजों की सही ग्रोथ नहीं होती है तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा फायदा नहीं होता है.
चूजों की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मुर्गी पालन की शुरुआत चूजों से की जाती है. जब मुर्गी पालन शुरू किया जाता है तो फार्म में चूजे लाकर पाले जाते हैं. जिसके बाद उन्हें फीड खिलाकर बड़ा किया जाता है. जिससे बाद में अंडों और मीट का उत्पादन मिलता है. जिससे पोल्ट्री फार्मर को अच्छी कमाई होती है. यदि आप भी पोल्ट्री फार्मिंग करने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपकी काफी मदद कर सकती है. क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे पोल्ट्री फार्मिंग में चूजों को खरीदकर मुर्गी पालन में अच्छी कमाई की जा सकती है. फिर आइए जानते हैं.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में चूजों को खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. तभी चूजों को खरीदना चाहिए. नहीं तो पोल्ट्री फार्मिंग के काम में फायदे की जगह पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. यदि आप मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन बातों का जनना जरूरी है.

इन बातों रखें ध्यान
मुर्गी पालन में मुर्गियों के चूजे खरीदने से पहले प्रजाति की पहचान होना बेहद जरूरी है. आपको पहले ये तय करना होगा कि अंडा उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करना है या मांस उत्पादन करने के लिए. उसी के हिसाब से चूजों को खरीदना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप ये तय कर लेंगे कि अंडा उत्पादन के लिए मीट उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करना है तो उसी हिसाब से प्रजाति के चूजों को खरीदना होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कुछ मुर्गियों की प्रजातियां अंडा उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती हैं. जिसके लिए आरआईआर, सोनाली, डबल एफ जी प्रजाति के चूजों को खरीदना चाहिए.

यदि आप मीट उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो जिन प्रजातियों के मुर्गों को पाला जाता है, उन्हें खरीदना चाहिए. आमतौर पर शहरों में बिकने वाले ब्रॉयलर मुर्गों को ही मीट उत्पादन के लिए पाला जाता है.

हालांकि बहुत से लोग देसी नस्ल की मुर्गे का मीट भी पसंद करते हैं. इसलिए आप देसी नस्ल के ऐसे चूजों को खरीदें जिनका मीट अच्छा होता है और जिसका दाम भी बढ़िया मिलता है.

निष्कर्ष
यदि आप प्रजाति का पहले ही चयन नहीं करते हैं और किसी भी प्रजाति के चूजें को पालते हैं तो इसे बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप नुकसान से बचना चाहते हैं तो सही प्रजाति का चयन पहले ही कर लें. उसके बाद ही चूजों को खरीदें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: देशी मुर्गियां घर पर बना फीड खाकर भी करती हैं तेजी से ग्रोथ

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन की यदि...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को दें लहसुन-अदरक का मिश्रण, ठंड में नहीं होंगी बीमार

नई दिल्ली. बीमारियों मुर्गियों को भी परेशानी करती हैं. जिससे मुर्गी पालन...