Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील बनाए रखने के लिए मुर्गी पालकों कई उपाय करने की जरूरत होती है. तभी मुर्गी पालन में उनको फायदा होता है, नहीं तो पोल्ट्री फार्मिंग का काम नुकसान में तब्दील हो सकता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से मुर्गियों के अंडे एवं मांस उत्पादन में कमी आना लाजमी है. जिसका सीधा असर पोल्ट्री फार्मिंग में मुनाफे पर पड़ता है. मामला यहां तक रहे तो ठीक है, मुर्गियों में मृत्यु दर में वृद्धि और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

गर्मियों में मुर्गियों का किस तरह से ख्याल रखना है, इसको लेकर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को कुछ अहम जानकारी दी है. जिसके बारे में जानकर आप मुर्गियों को गर्मियों में बचा सकते हैं.

तापमान नियंत्रण कैसे करें जानें यहां
गर्मी में तापमान का नियत्रंण जरूर ही है. इसलिए शेड में उचित वेंटिलेशन (हवादार) रखना चाहिए.

मुर्गियों को गर्मी से बचाने के लिए छत पर घास या टाट बिछाकर ऊपर पानी छिड़कें. इससे उन्हें फायदा होता है.

मुर्गियों के लिए कूलर, फैन, या वाटर फॉगिंग सिस्टम का उपयोग भी जरूर करना चाहिए.

आहार प्रबंधन भी बेहद जरूरी
सुबह और शाम के ठंडे समय में फीड खिलाना चाहिए. जब गर्म ज्यादा हो तो फीड देने से बचना चाहिए.

एनर्जी रिच (ऊर्जा युक्त) आहार दें, लेकिन हाई प्रोटीन देने से गर्मियों में बचें.

मुर्गियों के लिए पानी की व्यवस्था
एक्सपर्ट का कहना है कि दिन में 2-3 बार पानी की टंकियों को भरें और उन्हें छाया में रखें. ताकि पानी गर्म न हो.

इलेक्ट्रोलाइट्स (ORS) व विटामिन सी पानी में मिलाएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो. ये मुर्गी पालन में बेहद ही अहम चीज है.

स्वास्थ्य प्रबंधन का भी ध्यान रखें
गर्मी में तनाव कम करने वाले सप्लीमेंट्स मुर्गियों को जरूर देना चाहिए.

टीकाकरण और डि-वॉर्मिंग शेड्यूल का पालन करने से मुर्गियों को राहत मिलती है.

बीमार मुर्गियों को तुरंत अलग करें. क्योंकि ये अन्य मुर्गियों को भी बीमार कर सकती हैं.

सफाई और स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए. फार्म को सूखा और साफ रखें.

नियमित रूप से कीट-नाशक छिड़काव करें. ताकि फंगस आदि फार्म न हों.

निष्कर्ष
गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील बनाए रखने के लिए पोल्ट्री फार्मर्स को ये काम तो करने ही हैं. ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में फीड और दवा पर खास ध्यान दें मुर्गी पालक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में अगर सफल होना चाहते हैं...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry: 18 से 19 हफ्ते में अंडा उत्पादन के लिए तैयार होती हैं मुर्गियां

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम मीट उत्पादन और अंडा उत्पादन के...