Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन के साथ तालाब किनारे खाली जमीन का इस्तेमाल करके कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन के साथ तालाब किनारे खाली जमीन का इस्तेमाल करके कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. जितने भी लोग मछली पालन करके कमाई करते हैं, उनमें से कई मछली पालक तालाब से 5 लाख तो कई 12 लाख रुपए भी कमा लेते हैं. अब हो सकता है कि आपके दिमाग में ये सवाल उठ रहा हो कि एक ही तरह के इस काम को करने बावजूद कोई ज्यादा कमाई करता है और कोई कम ऐसा क्यों होता है? फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली पालन सिर्फ पानी में मछली पालने का नाम नहीं है ये पूरा सिस्टम है. जिसने सिस्टम की हर छोटी बड़ी संभावनाओं को समझ लिया तो एक ही तालाब से आप अच्छी कमाई कर सकता है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग सिर्फ मछली बेच कर संतुष्ट हो जाते हैं, वह सिर्फ आधा मुनाफा कमा पाते हैं. जबकि असली कमाई मछली बेचने के बाद शुरू होती है. इसके अलावा आप तालाब के किनारे की जमीन का इस्तेमाल करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप मछली पालन के अलावा भी दूसरे काम से अच्छी कमाई कर सकते हैं. उसमें भी आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये तरीके हैं वो हैं जो गांव के छोटे तालाब से लेकर बड़े तालाब में अप्लाई किए जा सकते हैं. ताकि मछली पालन के काम में कमाई बढ़ाई जा सके.

सब्जियों की कर सकते हैं खेती
जब भी हम मछली पालन करते हैं तो तालाब के चारों ओर थोड़ी बहुत जमीन जरूर होती है. ये जमीन अक्सर ही खाली पड़ी रहती है. जबकि इस जमीन का इस्तेमाल करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. जमीन को अगर समझदारी से इस्तेमाल करें तो तो उसी जमीन से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप वहां पर कई सारी सब्जियों की खेती कर सकते हैं. जैसे भिंडी, लौकी, परवल, टमाटर या करेला. अगर इन सब्जियों की एक बीघा जमीन में खेती करते हैं तो आपको इसके लिए 20 से 25 हजार रुपए इंवेस्ट करना होगा. बदले में आप 50 से 60 हजार रुपए का मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. खास तौर पर गर्मियों में और त्योहारी सीजन में सब्जियों की कीमत बढ़ जाती है. जिससे आपकी आमदनी में और ज्यादा इजाफा हो सकती है.

फलदार पेड़ लगाकर करें कमाई
सब्जियों के अलावा ऐसे पेड़ों को भी लगा सकते हैं, जिससे आपको फल मिले. अगर आप लंबे समय तक फायदा चाहते हैं तो केले और अमरूद का भी पेड़ लगा सकते हें. आपके लिए अमरुद और केले का फलदार पेड़ लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा. केले का पेड़ लगाने पर इसके पत्ते का इस्तेमाल आप मछलियों के लिए नेचुरल फीड के तौर पर भी कर सकते हैं. वहीं अमरुद एक ऐसा फल है, जिनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है. सिर्फ एक बीघा अमरूद के फल से आप लाख रुपए से ज्यादा कमाई कर सकते हैं. इसलिए ये दोनों काम भी फायदेमंद है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Interim Budget 2024
मछली पालन

Fisheries: मछुआरों को दिया थ्री व्हीलर और आइस बॉक्स, ताजी मछलियां बाजार लाई जाएंगी

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...